इस राशि के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से होते हैं शक्तिशाली

Thursday, Dec 21, 2017 - 01:52 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन पर बारह राशियों का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। इन्हीं बारह राशियों के आधार पर जन्म नाम का निर्धारण होता। जन्म कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है, वह राशि चंद्र राशि होती है। इसे जन्म राशि के नाम से भी जाना जाता है और इसे "नाम राशि" की संज्ञा भी दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार सत्ताईस नक्षत्र माने गए हैं इन नक्षत्रों के चार चरण होते हैं। इस प्रकार जन्म के समय जिस नक्षत्र का जो चरण होता है, उसी नक्षत्र चरण अक्षर से जो नाम राशि बनती है, वह जन्म राशि कहलाती है।


ज्योतिष में बताई गई 12 राशियों में आठवीं राशि है वृश्चिक। इस राशि के नाम अक्षर हैं तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू। इन नाम अक्षरों से संबंधित लोग वृश्चिक राशि के माने जाता हैं। इस राशि का चिह्न बिच्छू है और इसका स्वामी मंगल है। यहां जानिए वृश्चिक राशि के लोगों की कुछ ऐसी बातें, जो इनके स्वभाव को उजागर करती हैं।


1. वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की अच्छी क्षमता होती है। इस राशि के लोग बहादुर, भावुक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं।


2. ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली होते हैं। इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है, इन्हें कोई धोखा नहीं दे सकता।


3. वृश्चिक राशि के लोग हमेशा साफ-सुथरी और सही सलाह देने में विश्वास रखते हैं। सच बोलने की वजह से कई लोग इनके विरोधी हो जाते हैं।


4. आमतौर पर इस राशि के लोग सभी के साथ आसानी से घुलते-मिलते नहीं हैं।


5. वृश्चिक राशि वाले लोग अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। घर-परिवार में भी हर काम सही ढंग से करते हैं।


6. अपनी महत्वाकांक्षा के कारण कभी-कभी ये लोग जिद्दी हो जाते हैं। अपने रास्ते चलते हैं, लेकिन किसी और का दखल पसंद नहीं करते।


7. दूसरों की गलतियों को हमेशा याद रखते हैं और समय आने पर गलतियों का अहसास भी करा देते हैं। इनकी बोली कभी-कभी कड़वी हो जाती है, लेकिन ये मन के साफ होते हैं।


8. इस राशि की लड़कियां तीखे नयन-नक्ष वाली होती हैं। वृश्चिक राशि की लड़कियां ज्यादा सुंदर न हों तब भी इनमें आकर्षण रहता है।


9. इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान और भावुक होती हैं। इनकी इच्छा शक्ति बहुत पक्की होती है। ये कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाती हैं।

Advertising