रात को जन्मे लोग होते हैं ज़रा हटके... करते हैं कमाल

Wednesday, Oct 07, 2020 - 06:47 PM (IST)

शास्त्रों की बता, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म का समय यानि कि जन्म कब हुआ है सुबह, दिन या रात को। बहुत महत्व रखता है। क्योंकि इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही व्यक्ति के बारे में पता लगा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रात में जन्में लोग कैसे होते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक दिन में जन्म लेने वाले लोग रात में जन्में लोगों से अलग होते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि रात में जन्में लोग ज्यादा चिंतन-मनन करने वाले होते हैं। इन लोगों में सामान्य शब्दों में भी कही गई बात को परखने की क्षमता होती है। ये लोग दार्शनिक सोच के होते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा कल्पनाशील होते हैं। यानि कि इनकी कल्पना शक्ति बहुत स्ट्रॉंग होती है। ये लोग अच्छे फिल्म लेखक, नॉवेल लेखक हो सकते हैं। ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं। एक काम को बार-बार करने से इनके काम में निखार आता है।

रात में जन्में लोगों को धीमा संगीत सुनना बेहद पसंद होता है। रात में जन्में लोगों को किसी भी मुसीबत का शीघ्रता से पता चल जाता है। इन लोगों में किसी भी समस्या का हल निकालने की क्षमता होती है। ये लोग जहां भी रहते हैं, वहां की हर चीज पर इनकी नजर रहती है। ये लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं। इन लोगों का स्वभाव आलोचक होता है। ये लोग आलोचना करने में पीछे नहीं रहते थे। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर अच्छा भाषण दे सकते हैं। इन लोगों में अपने काम के प्रति गजब की दृढ़ता होती है। ये लोग किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। इसकी वजह होता है इनका दोस्ताना स्वभाव। कई अपने दोस्ताना स्वभाव के कारण ये अपने आप को मुसीबत में ड़ाल लेते हैं।

ऐसे लोगों की सोच तो दूसरों से हटकर होती ही है, साथ ही ये दार्शनिक विचारों वाले भी होते हैं। कला और दर्शनशास्त्र की दुनिया में ये अच्छा नाम कमाते हैं।

इनके दिल में कई तमन्नाएं होती हैं और उन्हें पूरा कर सकने के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं। जोशीले और कलात्मक सोच वाले होते हैं ये लोग और काम कैसा भी थमा दिया जाए, ये लोग उसे कई गुणा अधिक क्षमता के साथ प्रस्तुत करते हैं।

रात में जन्म लेने के कारण इन लोगों की कुंडली में बृहस्पति और राहु ग्रह को मजबूत पाया जाता है। जिसके कारण धन और खुशहाली हमेशा इनके जीवन में बनी रहती है।

अगर ऐसे लोग हमेशा ही संकट मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें – “ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नमः”। 

यह मंत्र इनकी कुंडली में बन रहे अशुभ संयोगों को खत्म कर राहत दिलाता रहेगा। तो कुछ ऐसे होते हैं रात में जन्मे लोग।

Jyoti

Advertising