Peony Flower Vastu Benefits: शादी का लड्डू खाने को है बेकरार, आज ही घर में लगाएं ये फूल

Wednesday, Oct 04, 2023 - 11:12 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu shastra tips for peony flower: वास्तु शास्त्र के अनुसार फूलों का संबंध सुंदरता के साथ-साथ जीवन के सौभाग्य से भी होता है। ऐसा ही है पियोनिया का फूल। आइए जानते हैं इसे घर में लगाने के फायदे। यह फूल गुलाबी रंग का होता है और इसे फूलों की रानी भी कहा जाता है। पियोनिया के फूल प्रेम और सौंदर्य के प्रतीक माने गए हैं इसलिए परिवार में मनमुटाव को दूर करने के लिए घर में इनका पौधा लगाना बहुत लाभकारी माना जाता है।

Peony flower for marriage: युवक-युवतियों की शादी में अड़चन आ रही हो तो पियोनिया के फूल या पेंटिंग्स ड्राइंग रूप में लगा लें। मान्यता है कि इससे जल्द शादी के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा भी पूरी होती है।

Peony flower for love: खुशहाल जीवन के लिए पियोनिया का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। इससे सम्पन्नता आती है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं तथा समृद्धि का वास होता है।

Are peonies good luck: कहते हैं कि यह पौधा मुख्य द्वार की दाएं ओर लगाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं क्योंकि यह पौधा सारी नैगेटिविटी को दूर करता है।

Feng shui peony flowers to attract love: पति-पत्नी के बीच आए-दिन झगड़े होते हैं या आपसी सामंजस नहीं बन पाता तो इसका पौधा बैडरूम में दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। इसकी पेंटिंग भी लगा सकते हैं।  

Niyati Bhandari

Advertising