Peacock Feathers: तांत्रिक प्रहार को बेअसर करता है मोर पंख

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 03:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Peacock Feathers: वास्तु शास्त्र में मोर पंख को अत्यंत शुभ और ऊर्जावान वस्तु माना गया है। मोर पंख ब्रह्मांडीय ऊर्जा का शुद्ध चुम्बक है। मोर पंख की रचना में सूक्ष्म सर्पिल आकृतियां होती हैं। ये सर्पिलें ब्रह्मांड से आने वाली प्राणिक ऊर्जा को ग्रहण कर घर में प्रसारित करती हैं। इसलिए यह किसी स्थान की ऊर्जा को पुनः सक्रिय करता है जैसे एक निष्क्रिय दुकान में इसे रखने से व्यापार की ऊर्जा पुनः बहने लगती है। मोर पंख में तीन प्रमुख रंग होते हैं नीला (आकाश), हरा (पृथ्वी) और सुनहरा (सूर्य)। इन्हें क्रमशः स्वर्ग लोक, मृत्युलोक और पाताल लोक से जोड़ा जाता है। जब मोर पंख घर में रखा जाता है, तो यह इन तीनों लोकों से आने वाली ऊर्जा को संतुलित कर घर को त्रैलोक्य शुद्ध क्षेत्र बनाता है।

PunjabKesari Peacock Feathers
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, मोर पंख की आंख जैसी आकृति दरअसल दिव्य चक्षु का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नज़र दोष, तांत्रिक प्रहार, डाइन-दृष्टि और असमय मृत्यु की आशंका समाप्त हो जाती है।

PunjabKesari Peacock Feathers
भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख केवल सौंदर्य के लिए नहीं था। यह उनके भीतर मौजूद प्रेम (राधा तत्त्व) और युद्ध (कालयवन, कंस) के संतुलन का प्रतीक है। जब आप इसे अपने घर में रखते हैं, तो यह प्रेममय संबंधों को भी बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा भी करता है।

PunjabKesari Peacock Feathers
Peacock Feathers Signifiance मोर पंख रखने के विशेष लाभ
दुकान में ग्राहक बढ़ाने हेतु: मोर पंख को दुकान के मुख्य दरवाजे के ऊपर, अंदर की ओर लगाएं। इससे ग्रहणशील ऊर्जा जाग्रत होती है, जो आने वाले ग्राहकों को आकर्षित करती है विशेषतः जो निर्णय नहीं ले पा रहे हों, वे खरीद की ओर प्रेरित होते हैं।

PunjabKesari Peacock Feathers
घर में संतान प्राप्ति हेतु: मोर पंख को शयनकक्ष के दक्षिण-पश्चिम कोने में तांबे के पात्र में चावल के साथ रखने से स्त्रियों की गर्भधारण शक्ति में वृद्धि होती है। यह प्रयोग अत्यंत गोपनीय माना गया है।

PunjabKesari Peacock Feathers
स्वप्न दोष और भय से मुक्ति: बच्चे या वयस्क जिन्हें बुरे सपने आते हैं, उनके तकिए के नीचे 3 मोर पंख रखें। यह नींद में रजोगुणीय स्पंदनों को रोकता है और चित्त को शांत करता है।

पितृदोष निवारण हेतु: पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से पितरों से संबंधित दोष शांत होते हैं। विशेषकर अमावस्या की रात को दीपक के साथ इसे रखना अत्यधिक लाभकारी होता है।

PunjabKesari Peacock Feathers
Some special prohibitions of peacock feathers मोर पंख के कुछ विशेष निषेध:
कटे-फटे मोर पंख नहीं रखने चाहिए इससे घर की ऊर्जा में व्यवधान उत्पन्न होता है।

मोर पंख को बाथरूम या रसोई घर में भूलकर भी न रखें यह अपवित्रता का कारण बनता है।

एक से अधिक स्थानों पर एक साथ न रखें, विशेषतः जब व्यापार और घर दोनों में रखें हों, तो सप्ताह में एक बार उन्हें एक ही स्थान पर एकत्र कर ऊर्जा संतुलन करें।

PunjabKesari Peacock Feathers


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News