Paush Purnima: 2024 की पहली पूर्णिमा कई राशियों के लिए है बेहद खास, जानें आपको मिलेगी क्या सौगात

Thursday, Jan 25, 2024 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Paush Purnima 2024: इस बार साल 2024 की पहली पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ चंद्र देव की पूजा करने का भी विधान है। इस बार पौष पूर्णिमा पर बेहद शुभ योग बन रहे हैं जो कई राशियों को भी लाभान्वित करने वाले हैं। इस बार साल की पहली पूर्णिमा पर जो ग्रहों के शुभ संयोग बन रहे हैं, वह कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाले हैं।

इनमें पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों को अच्छी खबरें मिलेगी। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। इनकम के नए साधन बनेंगे और विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है कर्क राशि वालों के मन की मुराद पूरी होगी। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना पूरा होगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। रोमांस के मौके मिलेंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, किसी तीर्थ स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बन जाएगा और संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि वाले व्यापारियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है और लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और संतान की कोई उपलब्धि आपको खुशी प्रदान करेगी। इस महीने सेविंग करने में भी आप कामयाब रहेंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि वालों ने अगर विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहद खास रहने वाला है। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी है।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के संपर्क का दायरा बढ़ेगा और समाज में अच्छा रुतबा भी होगा। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों के बीच सौहार्द बना रहेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising