Paush Amavasya: आज है साल की पहली अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये कर्म

Thursday, Jan 11, 2024 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Paush Amavasya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व है। क्योंकि कई धार्मिक कार्य अमावस्या पर किये जाते हैं। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन तर्पण व श्राद्ध किया जाता है। वहीं पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन उपवास रखा जाता है। पौष माह में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है।

आज का राशिफल 11 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (11th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 11 जनवरी- तेरी खुशी न हो शामिल तो फिर खुशी क्या है तेरे बगैर जो गुजरे वह जिंदगी क्या है

Death Anniversary Of Lal Bahadur Shastri: ईमानदारी और सादगी की सबसे बड़ी मिसाल थे लाल बहादुर शास्त्री

Paush Amavasya: आज है साल की पहली अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये कर्म

 आज का पंचांग- 11 जनवरी, 2024

Rajyog 2024: साल 2024 में बनने जा रहे हैं ये राज योग, इन 5 राशियों के जीवन में नहीं रहेगी पैसों की कमी

Makar Sankranti 2024: इस बार की संक्रांति है बेहद खास, सूर्य देव के साथ मिलेगा न्याय के देवता का आशीर्वाद

Paush Amavasya fast and religious rituals पौष अमावस्या व्रत और धार्मिक कर्मकांड
पौष का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। पौष मास की अमावस्या पर किये जाने वाले व्रत और धार्मिक कर्म इस प्रकार है:

पौष अमावस्या पर पितरों को तर्पण करने का विशेष महत्व है। अत: इस दिन पवित्र नदी, जलाशय या कुंड आदि में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों का तर्पण करें।
तांबे के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन और लाल रंग के पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपवास करें और किसी गरीब व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें।
जिन व्यक्तियों की कुंडली में पितृ दोष और संतान हीन योग उपस्थित है। उन्हें पौष अमावस्या का उपवास कर पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए।

●  अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करना चाहिए और तुलसी के पौधे की परिक्रमा करनी चाहिए।
●  मान्यता है कि पौष अमावस्या का व्रत करने से पितरों को शांति मिलती है और मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Importance of Paush Amavasya पौष अमावस्या का महत्व
हिन्दू धर्म ग्रन्थों में पौष मास को बहुत ही पुण्य फलदायी बताया गया है। धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन-मनन के लिए यह माह श्रेष्ठ होता है। पौष अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए उपवास रखने से न केवल पितृगण बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, सूर्य, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी समेत भूत प्राणी भी तृप्त होकर प्रसन्न होते हैं। पौष मास में होने वाले मौसम परिवर्तन के आधार पर आने वाले साल में होने वाली बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है।

Paush Amavasya will be celebrated on this day in 2024 साल 2024 में इस दिन मनाई जाएगी पौष अमावस्या
11 जनवरी, 2024 के लिए पौष अमावस्या का मुहूर्त
10 जनवरी 2024 को 20:13:02 से अमावस्या आरम्भ
11 जनवरी 2024 को 17:29:04 पर अमावस्या समाप्त
30 दिसंबर, 2024 के लिए पौष अमावस्या का मुहूर्त
30 दिसंबर 2024 को 04:03:47 से अमावस्या आरम्भ
31 दिसंबर 2024 को 03:58:36 पर अमावस्या समाप्त

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

Niyati Bhandari

Advertising