शिवना नदी ने किया भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक, जानें आंखों देखा हाल

Friday, Aug 16, 2019 - 01:15 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के कारण लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार का सावन अपने साथ बारिश की ऐसी फुहारें लेकर आया है कि ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही। खास तौर पर पिछले 6 दिनों तक 3 राज्यों में ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि कम मॉनसून वाले क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी बीच अब सामने का मध्याप्रदेश के मन्दसौर का मामला। जहां बारिश ने आफत मचा रखी है। यहां बीते दिन घंटों लगातार बारिश हुई जो अभी भी जारी है। जिससे कई गांव  गांव प्रभावित हुए हैं। कई क्षेत्रों का आपसी संपर्क टूट गया है। यहां तक कि मंदसौर शहर में जाने के बहु से प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है। एक तरफ़ जहां आफत की इस बारिश ने सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ बेघर होने पर मज़बूर कर दिया है, तो पानी के इस जलजले ने 3 लोगों की जिंदगी भी ली है।
खबरों की मानें तो अभी मन्दसौर में बीते दिनों आई बारिश से हालात सामान्य हुए ही थे कि, 14 अगस्त शाम से फिर शुरू हुई बारिश सुबह तक आफत बन गई। सुबह जब रहवासियों की नींदे खुलीं तो तेज़ बारिश से नदी नालों में जलस्तर बढ़ने लगा जिससे पानी लोगों के घरों में घुस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्दसौर के गांधीनगर, यशनगर और अभिनंदन कॉलोनी के रहवासी इलाको में 2-2 फिट तक पानी भर गया।

पूरे क्षेत्र में बारिश होने से मन्दसौर के तेलिया तालाब ने भी विकराल रूप ले लिया है। जिसके वेस्टवेयर से निकला पानी मुख्य मार्ग पर बहने लगा है, नतीजतन वहां का यातायात बंद करना पड़ा है। 14 अगस्त को मन्दसौर सहित आसपास की बारिश से शिवना भी उफान पर आ गई है, जिसने भगवान मन्दसौर जिले में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ के चार मुखों का जलाभिषेक किया। जिसे देखने देखने के लिए वहां लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

तो वहीं बीते दिन लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर शिवना नदी उफान पर आ गई, जिससे  भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुख जलमग्न हो गए हैं। रात 1:15 बजे शिवना नदी द्वारा पशुपतिनाथ भगवान का किया गया, इस दौरान शिवना नदी रौद्र रूप में रही। बताया जा रहा है कुछ देर तक जलमग्न होने के बाद धीरे-धीरे के बाद पानी उतरने लगा।

Jyoti

Advertising