पशुपतिनाथ मंदिर को खोलने की तैयारियां शुरू करे ट्रस्ट : भट्टराई

Tuesday, Jul 14, 2020 - 09:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
काठमांडू (प.स.): नेपाल के संस्कृति मंत्री ने पशुपतिनाथ हिंदू मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट के कर्मियों से इस मंदिर को फिर से खोलने की तैयारियां शुरू करने को कहा है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर इस प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल में विशेष पूजा पर रोक लगा दी गई थी। 

पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पी.ए.डी.टी.) की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए योगेश भट्टराई ने संगठन के कर्मचारियों को यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल इस मंदिर में विकास पहल शुरू करने के लिए कहा। मंत्री भट्टराई ने कहा कि मुझे शिकायत मिली है कि पी.ए.डी.टी. बिचौलियों के हित में काम कर रहा है। जो कोई भी इसमें शामिल है, यह अच्छा नहीं है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

Niyati Bhandari

Advertising