भगवान परशुराम जयंती के मौके पर देश में कई जगह हुई पूजा-अर्चना

Wednesday, May 04, 2022 - 11:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
राजधानी में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम जी के मंदिरों में आरती और महापूजन भी रखा गया था। इन्द्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा के आजीवन सदस्यों के तत्वावधान में अक्षय तृतीया व भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर अपने अपने परिवारों में भाई बंधुओं के साथ महापूजा का आयोजन किया गया। 

पूरी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सभी सनातनी भाईयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आजीवन सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, डीके भार्गव,संजय भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, पूजा शर्मा, चित्रेश शर्मा, धीरेन्द्र देव शर्मा, अनूप शर्मा, उमेश शर्मा,राधा शर्मा,वीना शर्मा, लक्ष्मी देवी शर्मा, रामअवतार शर्मा, विपिन शर्मा,विजय कुमार वशिष्ठ आदि सदस्यों ने अनेक स्थानों पर आयोजन कर महापूजा कर प्रसाद वितरण किया। सभा के आजीवन सदस्य पं.विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्री विष्णु के छठे अवतारी भगवान श्री परशुराम जी का आज अवतरण दिवस है और ऐसे में ये कहना कि भगवान श्री परशुराम जी महाराज केवल ब्राह्मणों के ही आराध्य देव हैं, यह न्यायोचित नहीं है। 

उन्होंने कहा, कि मुझे खुशी है कि सनातन संस्कृति के हमारे सभी भाइयों ने जिस प्रकार आगे बढ़कर ना केवल अपनी डीपी पर भगवान श्री परशुराम जी का चित्र अंकित किया, बल्कि भव्य ग्रीटिंग्स भेजकर भी उन्होंने यह दिखा दिया कि भारत की सनातन संस्कृति में सभी देव ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय व शूद्रों के भी आराध्य हैं। राजधानी में कई स्थानों पर आज के दिन भंडारे भी लगाए गए। शाहदरा स्थित अनाज मंडी चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। भगवान परशुराम की महा आरर्तीकी गई। सैकड़ो ंकी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भागीदारी की।

इसके अलावा बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि राज्य के स्कूलों के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम पर पाठ पढ़ाया जाएगा।   चौहान ने यहां प्रसिद्ध गुफा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति का अनावरण भी किया तथा पुजारियों के हित में भी अनेक घोषणाएं कीं।

Jyoti

Advertising