भगवान पार्श्वनाथ जन-जन की चिंता हरण करने वाले हैं : सुधीर मुनि

Wednesday, Dec 21, 2022 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लुधियाना (भूपेश): एस.एस. जैन बिरादरी आत्म गद्दी, रूपा मिस्त्री गली लुधियाना के तत्वावधान तथा युग पुरुष उपप्रवर्तक सुभाष मुनि महाराज के सान्निध्य में पुरुषादानीय अर्हत् श्री पार्श्वनाथ भगवान का 2972वां जन्म कल्याणक श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। प्रवचन दिवाकर सुधीर मुनि महाराज ने फरमाया कि भगवान पार्श्वनाथ जी ने 70 वर्ष पर्यंत सम्पूर्ण भारत में अहिंसा का ध्वज लहराकर प्राणी मात्र को जागृत व प्रबुद्ध किया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह चार याम की प्ररूपणा करके धर्म संघ को नई दिशा व आयाम प्रदान किया। अंधविश्वासों, कुरीतियों व जड़ता को समाप्त करके सम्यग्दर्शन के दीप घर-घर में प्रज्वलित किए। 

साध्वी डा. अर्चना महाराज ने कहा कि अंतिम श्रुतकेवली आचार्य भद्रबाहु स्वामी जी ने आपदा के समय इनके नाम का स्मरण करके महामारी का क्षमण किया तथा महान दार्शनिक आचार्य सिद्धसेन दिवाकर जी ने महाकाल (शिवलिंग) में ‘कल्याण मंदिर स्तोत्र’ की शक्ति द्वारा पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा निकालकर अवंती नरेश, चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य को प्रभावित करके जैन धर्म की अभूतपूर्व प्रभावना करके शासन को गौरवान्वित किया तथा जन-जन में प्रभु की भक्ति का संचार किया।

महाकाल मंदिर के सामने ही अवंती पार्श्वनाथ भगवान का मंदिर इस तथ्य का साक्षी है। साध्वी मनीषा, साध्वी माधवी व साध्वी ऊषा महाराज तथा गुंजन जैन ने भजन गाकर समां बांधा। 

अरविंद सुपुत्र स्वतंत्र जैन ने प्रभावना का लाभ लिया। आत्म महिला जैन मंडल के सौजन्य से 300 मीठे एकाशना व्रत हुए। 4 तपस्वियों ने तेले किए। दोनों समय लक्की ड्रा गुरु भक्त परिवार की ओर से निकाले गए। सोमवार को प्रभु का दीक्षा कल्याणक जैन स्थानक शिवपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

Niyati Bhandari

Advertising