Panchgani Tourism, India: रमणीय स्थानों के साथ लें अध्यात्म का आनंद

Thursday, Apr 08, 2021 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Panchgani Tourism, India: समुद्र तल से लगभग 1,340 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचगनी महाराष्ट्र में पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। पंचगनी का अर्थ है पांच पहाड़िया। चाहे आप पहली बार यात्रा कर रहे हों या निरंतर यात्रा करते रहते हों, पंचगनी की निराली पहाड़िया सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।


What are the top attractions to visit in Panchgani: यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को हमेशा अपनी और आकर्षित करता रहा है। यह पश्चिमी भारत में आसानी से उपलब्ध एक बेहतरीन पैराग्लाइडिंग स्थल है, जहां हजारों फुट की ऊंचाई पर स्थित सांस रोक देने वाली घाटियां, ताजा हवाएं, मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य-अनेक ऐसे रोमांचक उड़ान स्थल सुंदर दृश्यों का अनुभव लेने में आपकी सहायता करते हैं। यदि आप पैराग्लाइडिंग में नौसिखिया हैं तो आप अनुभवी पायलटों के साथ उड़ान का विकल्प चुन सकते हैं।


What is famous about Panchgani: पंचगनी, महाबलेश्वर से 17 किलोमीटर पहले सातरा मार्ग पर स्थित है। यह महाबलेश्वर से थोड़ी कम ऊंचाई पर जरूर है पर मौसम साल भर मनोरम रहता है। यह जगह अपनी सदाबहार जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। यह कभी अंग्रेजों का पसंदीदा शहर था। वे यहां स्वास्थ्य लाभ के लिए लम्बा वक्त गुजारते थे लेकिन गुजरते वक्त के साथ पंचगनी देश का लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट बन गया।

What are the most popular things to do in Panchgani with kids: लोग अक्सर यादगार छुट्टिया बिताने के लिए यहां पहुंचते हैं। दूर पहाडिय़ों से परे स्वप्र के जैसा सूर्यास्त का नजारा देखना, स्ट्राबेरी तोड़ने के मौसम का आनंद उठाना, आराम से नाव की सवारी, पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो सब तरह की सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। वैसे तो साल भर में कभी भी पंचगनी जा सकते हैं लेकिन यहां घूमने के लिए सितम्बर से मई तक का समय श्रेष्ठ होता है।



प्रमुख आकर्षण
पारसी प्वाइंट :

पारसी प्वाइंट से कृष्णा नदी का मनोरम नजारा दिखाई देता है। इस प्वाइंट का निर्माण मुम्बई के पारसी समाज के अमीरों ने कराया। पारसी समाज के लोग यहां छुट्टियां बिताने आते हैं।

टेबल लैंड : पंचगनी का टेबल लैंड देश का सबसे बड़ा और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टेबल लैंड है। पहाड़ आमतौर पर उबड़-खाबड़ होते हैं लेकिन यहां बहुत बड़ी समतल सतह है जिसे टेबल लैंड कहते हैं। ऐसा लगता है जैसे परमात्मा का डायलिंनग टेबल हो। पंचगनी का यह टेबल लैंड 11 एकड़ में फैला है। यह पंचगनी का बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है।

पांडव गुफा :
टेबल लैंड के पास एक गुफा और उसके अंदर एक मंदिर है। इसे पांडव गुफा भी कहते हैं। कहा जाता है पांडवों ने अज्ञात वास के दौरान  इस गुफा में भी अपना कुछ समय बिताया था। दोपहर की गर्मी, पर गुफा के अंदर शीतलता है।

सिडनी प्वाइंट :
सिडनी प्वाइंट कृष्णा घाटी के ऊपर स्थित एक रमणीय स्थान है। यह पंचगनी बस स्टैंड से थोड़ी दूर लगभग 2 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। यह चट्टान धूम बांध, मांडरदेवी और पांडवगढ़ का एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। बांध से गिरता हुआ स्वच्छ पानी और हरी-भरी घाटियां ऐसे दृश्य हैं जिन्हें देखने से चूकना नहीं चाहिए।

शेरबाग :
पंचगनी का एक प्रमुख आकर्षण शेरबाग है। शेरबाग सुंदर घाटियों के साथ एक शानदार परिदृश्य से मिलकर बना हुआ है।

धूम बांध :
धूम बांध, वाई गांव के पास स्थित है जो पंचगनी में है। 1976 में बना यह बांध सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के लिए पानी उपलब्ध कराता है। यह स्थान पानी के खेलों और नौकाविहार के लिए प्रसिद्ध है। स्पीड बोट और स्कूटर बोट भी उपलब्ध है।



कैसे पहुंचें :
वायु मार्ग : पंचगनी का निकटतम हवाई अड्डा पुणे है। हवाई अड्डे से किराए की टैक्सी द्वारा पंचगनी पहुंच सकते हैं। मुम्बई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा निकटतम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

रेल मार्ग : लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुणे जंक्शन पंचगनी के पास का स्टेशन है, जो कि देशभर के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग : पुणे या सातारा से बस से पंचगनी पहुंचा जा सकता है। आप सीधे मुम्बई से निजी वाहन या टैक्सी से भी पंचगनी पहुंच सकते हैं। पुणे से पंचगनी कुल 100 किलोमीटर है। मुम्बई से सीधी दूरी 285 किलोमीटर है।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising