आज का पंचांग- 28 मई, 2022

Saturday, May 28, 2022 - 10:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

28 मई 2022, शनिवार ज्येष्ठ कृष्ण तिथि त्रयोदशी (दोपहर 1.10 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी।

विक्रमी सम्वत् : 2079, ज्येष्ठ प्रविष्टे 15, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 7 (ज्येष्ठ), हिजरी साल : 1443, महीना: शव्वाल, तारीख : 26, सूर्योदय : प्रात: 5.29 बजे, सूर्यास्त : सायं  7.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : भरणी (28 मई दिन-रात तथा अगले दिन (29 मई) प्रात: 4.39 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका, योग : शोभन (रात 10.22 तक) तथा तदोपरांत योग अतिगंड, चंद्रमा : मेष राशि पर (पूरा दिन-रात),भद्रा रहेगी (दोपहर 1.10 से लेकर 28-29 मध्य रात 2.05 तक)।  दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार: मासिक शिवरात्रि व्रत, सावित्री चतुर्दशी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृष में
चन्द्रमा मेष में
मंगल मीन में
बुध वृष में
गुरु मीन में
शुक्र मेष में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में

 

 

Niyati Bhandari

Advertising