आज का पंचांग- 10 मार्च, 2026
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 07:16 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चैत्र कृष्ण तिथि सप्तमी (10-11 मध्य रात 1.55 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 19 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 20, सूर्योदय: प्रात: 6.48 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.28 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: अनुराधा (सायं 7.05 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग : हर्षण (प्रात: 8.51 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 7.05 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (दोपहर 12.42 तक)। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शीतला सप्तमी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा वृश्चिक में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

