आज का पंचांग- 5 अक्टूबर, 2025
punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आश्विन शुक्ल तिथि त्रयोदशी (बाद दोपहर 3.04 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी।
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 20, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 13 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 12, सूर्योदय : प्रात: 6.28 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.04 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: शतभिषा (प्रात: 8.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, योग: गण्ड (सायं 4.34 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा: कुंभ राशि पर (5-6 मध्य रात 12.46 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा। पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा कुंभ में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में