आज का पंचांग- 24 दिसंबर , 2023

Sunday, Dec 24, 2023 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि त्रयोदशी (24 दिसम्बर दिन-रात तथा 25 को प्रात: 5.56 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी। 

विक्रमी सम्वत् : 2080, पौष प्रविष्टे 9, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक : 3 (पौष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल्सानी, तारीख 10, सूर्योदय : प्रात: 7.28 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.27 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : कृतिका  (रात 9.19 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी, योग: साध्य (24-25 मध्यरात 5.42 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा  : वृष राशि पर (पूरा दिन-रात), दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य  दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से 6 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : प्रदोष व्रत। 


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य धनु में
चन्द्रमा वृष में
मंगल वृश्चिक में
बुध धनु में
गुरु मेष में
शुक्र तुला में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising