आज का पंचांग- 26 नवंबर , 2023

Sunday, Nov 26, 2023 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कार्तिक शुक्ल तिथि चतुर्दशी (बाद दोपहर 3.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा। 

विक्रमी सम्वत् : 2080, मार्गशीर्ष प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 5 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1445, महीना जमादि उल अव्वल, तारीख 11, सूर्योदय : प्रात: 7.08 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.21बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : भरणी (दोपहर 2.06 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका, योग: परिध (26-27 मध्य रात 1.36 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा :  मेष राशि पर (रात 7.56 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.54 से लेकर 26-27 मध्य रात 3.20 तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री सत्य नारायण व्रत, त्रिपुरोत्सव, लॉ डे। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मेष में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु मेष में
शुक्र कन्या में
शनि कुंभ में
राहू मीन में
केतु कन्या में

Prachi Sharma

Advertising