आज का पंचांग 24 अप्रैल 2022

Sunday, Apr 24, 2022 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
24 अप्रैल 2022, रविवार वैशाख कृष्ण तिथि नवमी (24-25 मध्य रात 2.53 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी।

विक्रमी सम्वत् : 2079, वैशाख प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 4 (वैशाख), हिजरी साल : 1443, महीना: रमजान, तारीख : 22, सूर्योदय : प्रात: 5.54 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.58 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : श्रवण (सायं 5.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र धनिष्ठा, योग : शुभ (रात 11.03 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा : मकर राशि पर (24 अप्रैल दिन-रात) तथा अगले दिन (25 अप्रैल) प्रात: 5.30 तक तथा तदोपरांत कुंभ राशि पर प्रवेश करेगा। पंचक प्रारंभ (25 अप्रैल प्रात: 5.30 पर)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : सायं साढ़े चार से छह बजे तक।  

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मेष में
चन्द्रमा मकर में
मंगल कुंभ में
बुध मेष में
गुरु मीन में
शुक्र कुंभ में
शनि मकर में
राहू मेष में
केतु तुला में


 

Jyoti

Advertising