आज का पंचांग- 10 अप्रैल, 2022

Sunday, Apr 10, 2022 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
10 अप्रैल 2022, रविवार  चैत्र शुक्ल तिथि नवमी (10-11 मध्य रात 3.16 तक) तथा तदोपरांत तिथि दशमी।

विक्रमी सम्वत् : 2079, चैत्र प्रविष्टे 28, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 20 (चैत्र), हिजरी साल : 1443, महीना: रमजान, तारीख : 8, सूर्योदय : प्रात: 6.10 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.49 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : पुष्य (पूरा दिन-रात), योग : सुकर्मा (दोपहर 12.03 तक) तथा तदोपरांत योग धृति, चंद्रमा : कर्क राशि पर (पूरा दिन-रात), दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : सायं साढ़े चार से छह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री दुर्गा नवमी, श्री राम नवमी, श्री रामावतार दिवस, चैत्र नवरात्रे समाप्त। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-


सूर्य मीन में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कुंभ में
बुध मेष में
गुरु कुंभ में
शुक्र कुंभ में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में


 

Niyati Bhandari

Advertising