आज का पंचांग- 9 अप्रैल, 2022

Saturday, Apr 09, 2022 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

9 अप्रैल 2022, शनिवार  चैत्र शुक्ल तिथि अष्टमी (9-10 मध्य रात 1.24 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी।

विक्रमी सम्वत् : 2079, चैत्र प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1944, दिनांक : 19 (चैत्र), हिजरी साल : 1443, महीना: रमजान, तारीख : 7, सूर्योदय : प्रात: 6.11 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.48 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : पुनर्वसु (9-10 मध्य रात 4.31 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग : अतिगंड (पूर्व दोपहर 11.24 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा : मिथुन राशि पर (रात 9.51 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (दोपहर 12.15 तक), दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: नौ से साढ़े दस बज तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री दुर्गाष्टमी, अशोकाष्टमी, भवानी उत्पत्ति, मेला श्री कांगड़ा देवी, नयना देवी (हिमाचल), मेला बाहूफोर्ट (जम्मू) अन्नपूर्णा पूजन।
 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मीन में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कुंभ में
बुध मेष में
गुरु कुंभ में
शुक्र कुंभ में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

 

 

Niyati Bhandari

Advertising