Goa: शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण के बाद पथराव, गोवा का मंत्री घायल

Tuesday, Feb 20, 2024 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पणजी (अनस): दक्षिण गोवा के एक गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के बाद पथराव में गोवा के मंत्री सुभाष फल देसाई घायल हो गए। कुछ लोगों द्वारा मराठा सम्राट की मूर्ति स्थापित करने के बाद रविवार को मडगांव शहर के पास साओ जोस डी एरियाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मूर्ति स्थापित करने पर एक अन्य समूह ने आपत्ति जताई थी। 

आज मराठा सम्राट की 394वीं जयंती है और इसे मनाने के लिए राज्यभर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य के समाज कल्याण मंत्री ने कहा, “गांव में मेरी उनके साथ एक संक्षिप्त चर्चा के बाद मूर्ति की स्थापना का विरोध करने वाली भीड़ ने पथराव किया।” 

उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ पत्थर लगे और उनको हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति एक मुस्लिम निवासी द्वारा दान की गई निजी संपत्ति में स्थापित की गई है।

Prachi Sharma

Advertising