Palmistry: हथेली की यह रेखा व्यक्ति को दिलाती है मान-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता

Thursday, Apr 25, 2024 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun line Palmistry: जिस रेखा का उद्गम हथेली में कहीं से भी हो, लेकिन अंत सूर्य पर्वत पर हो, तो वह सूर्य या यश रेखा के नाम से पहचानी जाती है। यह व्यक्ति को मान-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता दिलाती है। इसका फल सामुद्रिकशास्त्र में इस प्रकार बताया गया है-

जिन हाथों में इसकी शुरूआत मणिबंध या जीवन रेखा के अंतिम छोर से होती है, वे व्यक्ति श्रेष्ठ कलाकार होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये कला या साहित्य जगत में ख्याति प्राप्त करते हैं और सादगी पसंद होते हैं।

हथेली में इस रेखा का उद्गम शुक्र पर्वत या अंगूठे के मूल से होता है, उन्हें बिना कमाए संपदा प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहती है। इनका भाग्योदय विवाहोपरांत ही होता है। विपरीत लिंगी के प्रति इनका आकर्षण रहता है।

इसकी शुरुआत यदि हृदय रेखा से हो, तो व्यक्ति स्वयं के परिश्रम से समाज में स्थान बनाता है और संपदा प्राप्त करता है  (सेल्फ मेड)। हालांकि ऐसे लोगों का शुरुआती जीवन काफी अभावग्रस्त रहता है। ऐसे लोग तर्क, बुद्धि और प्रभावशाली वक्ता होते हैं।

जिन हाथों में इस रेखा का उद्गम मस्तिष्क रेखा से होता है। ऐसे लोग अंतर्मुखी होते हैं, लेकिन तर्क और विज्ञान के क्षेत्र में विशेष ख्याति प्राप्त करते हैं।

चंद्र पर्वत से उद्गम वाली सूर्य रेखा व्यक्ति को अहंकारी और दिखावा पसंद बनाती है। भौतिक सुख-सुविधा ही इनका परम लक्ष्य होता है।

केतु पर्वत से निकलने वाली सूर्य रेखा व्यक्ति को निरंकुश स्वभाव देती है। ऐसे लोग संपन्न तो होते हैं, लेकिन समाज की परवाह नहीं करते।

Niyati Bhandari

Advertising