यहां जानें, किस ओर इशारा करते हैं आपकी हथेली के तिल

Tuesday, Jun 04, 2019 - 04:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में कई ऐसे पुराण और ग्रंथ पढ़ने को मिलते हैं, जिसके आधार पर व्यक्ति का स्वभाव व उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है और उन्हीं में से एक है समुद्र शास्त्र और इसी का भाग है हस्तरेखा। जिसमें हथेलियों की रेखाओं व बनावट से व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इंसान के हाथ पर बने तिल से भी उसके बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है। तो आइए जानते हैं व्यक्ति के हाथों पर बने तिल किस बात का संकेत देते हैं। 

जिन लोगों की उंगलियों पर तिल बना हो तो वह बहुत भाग्यशाली होते हैं और इसके साथ ही उनका भाग्य हमेशा उनका साथ देता है। 

हथेली में बुध पर्वत पर तिल का निशान हो तो अचानक कभी कोई नुकसान हो सकता हैं।

मंगल पर्वत पर तिल होने से व्यक्ति के जीवन में दुर्घटना और सम्पति के नुकसान की सम्भावना बनी रहती है।

अगर आपके शुक्र पर्वत पर तिल हो तो आपके वैवाहिक जीवन से हमेशा टकराव बना रह सकता है।

हथेली पर शनि पर्वत में उभार वाले व्यक्तियों पर हमेशा शनि की शुभ दृष्टि बनी रहती है। ऐसा व्यक्ति धनवान बनता है और उसके जीवन में खुशहाली आती है। 

समुद्र गुरु पर्वत पर तिल बना होता है तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा आर्थिक सम्पन्नता और सुख समृद्धि रहती हैं।

हथेली पर सूर्य पर्वत का विशेष महत्व होता है जिसका सूर्य उभार लिए हुए होता है उसको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। लेकिन सूर्य पर्वत के ऊपर तिल हो तो अशुभ प्रभाव देता है।

Lata

Advertising