Pakistan: पैगम्बर की फोटो शेयर करने पर ईसाई को फांसी

Saturday, Jun 10, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): एक ईसाई समुदाय से संबंधित नौजवान को ईशनिन्दा कानून अधीन फांसी की सजा सुनाई गई। सीमापार सूत्रों के अनुसार बहावलपुर अदालत ने आरोपी ठहराए गए नौमान मसीह पर आरोप था कि उसने अपने मोबाइल में पैगम्बर की फोटो डाल रखी थी इन फोटो को वह आगे शेयर करता था।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सूत्रों के अनुसार 19 वर्षीय नोहन मसीह के परिवार वालों के अनुसार नोहन ने कभी भी पैगम्बर संबंधी किसी तरह की आपतिजनक टिप्पणी नही की थी। मोबाइल में पैगम्बर की फोटो सेव कर रखना तथा अपने दोस्तों को यह फोटो शेयर करना किसी भी तरह से ईश निन्दा कानून अधीन नही आता। परंतु अदालत में हमारे वकील की बात को सुना ही नही गया। उन्होंने बताया कि यह मामला मई 2021 का है तथा इस केस मे सरकारी वकील भी नोहन मसीह को सख्त सजा के पक्ष में नही था।

Niyati Bhandari

Advertising