P Alphabet 2024 Horoscope: P नाम वालों की राशि? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Wednesday, Nov 22, 2023 - 10:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

P Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम P से शुरू होता है तो आपकी राशि कन्या बनती है। कन्या राशि के स्वामी बुध बनते हैं। ये बुद्धि के कारक हैं। ये लोग बहुत समझदार होते हैं। ये हर काम को बहुत ही समझदारी के साथ करते हैं।

1 जनवरी के दिन चंद्रमा बारहवें भाव में सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और ये शुभ गोचर में हैं।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ
14 फरवरी से 15 मार्च के बीच सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं।
सूर्य दशम भाव में आएंगे। 15 जून से 15 अगस्त का समय भी आपके लिए बहुत शुभ है।
15 नवंबर से 15 दिसंबर तक सूर्य का आपको बढ़िया फल मिलेगा।

केतु लग्न में हैं। सूर्य और मंगल चौथे भाव में हैं। राहु सप्तम भाव में हैं। कुंडली में केंद्र पाप प्रभाव में है। राशि के स्वामी का तीसरे चले जाना बढ़िया नहीं है। शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु पहले चार महीने शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। गुरु केतु वाले भाव को देखेंगे। गुरु की दृष्टि चंद्रमा के ऊपर आएगी।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु की दृष्टि रहेगी धन भाव के ऊपर। ये धन के कारक ग्रह हैं। ये गुरु के लिए नेगेटिव हैं लेकिन धन भाव के लिए पॉजिटिव है। शनि की दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर है। खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं। गुरु धन को देख रहे हैं। बुध अपने भाव को देखना शुरू करेंगे। कारोबार को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। शनि छठे भाव को मजबूती दे रहे हैं। नौवें भाव में शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि में बैठे हैं। कर्म और कारोबार के लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। गुरु लग्न और पंचम को दृष्टि देंगे। अप्रैल के बाद जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी स्ट्रगल करनी पड़ सकती है। गुरु आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी हैं। सप्तम और सप्तमेश दोनों पीड़ित हो गए हैं। सप्तम के ऊपर मंगल की दृष्टि है। साल की शुरुआत में शादीशुदा जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल के लिए शादी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई देंगे। गुरु सप्तम के भी स्वामी हैं। सप्तम के स्वामी का भाग्य स्थान में जाना बढ़िया है। लव मैरिज करने वालों के लिए भी समय बहुत बढ़िया है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत के भाव में शनि रहेंगे। शनि यहां पर शुभ गोचर में हैं। सूर्य आपकी कुंडली में शुभ गोचर में आ जाएंगे। शनि और सूर्य अशुभ भाव में शुभ फल करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में कोई बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिन लोगों को हार्ट का इशू है उनको थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: जो लोग रिसर्च से जुड़ा काम कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। गुरु पंचम को एक्टिवेट करेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Prachi Sharma

Advertising