Osho Education : डिप्रेशन और एंग्जायटी का परमानेंट इलाज ! ओशो की ये लाइन बनी आज के युवाओं की फेवरेट
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 10:56 AM (IST)
Osho Education : अक्सर माना जाता है कि आज की पीढ़ी यानी Gen Z केवल रील और तकनीक की दुनिया में खोई रहती है, लेकिन हकीकत कुछ और है। यह पीढ़ी मानसिक शांति, सेल्फ-लव और रूढ़ियों को तोड़ने की तलाश में है। यही कारण है कि दशकों पहले शरीर त्याग चुके आचार्य रजनीश यानी ओशो के विचार आज के युवाओं के लिए 'स्ट्रेस-बस्टर' साबित हो रहे हैं। इंस्टाग्राम की रील्स से लेकर पॉडकास्ट तक, ओशो की एक खास लाइन सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, जो युवाओं को जीने का नया सलीका सिखा रही है।

कौन सी है वो लाइन, जो बन गई है लाइफ मंत्र?
ओशो की जिस बात ने सबसे ज्यादा युवाओं को अपना मुरीद बनाया है, वह है-
"अकेलेपन और एकांत के बीच का अंतर।"
ओशो कहते हैं- "अकेलापन एक बीमारी है, जबकि एकांत एक उत्सव है।"
Gen Z को यह बात क्यों पसंद आ रही है?
आज के दौर में जब हर कोई 'फोमो' (FOMO - Fear of Missing Out) का शिकार है, ओशो की यह लाइन उन्हें सिखाती है कि दूसरों की भीड़ में खोने से बेहतर है खुद की कंपनी को एन्जॉय करना। युवाओं के लिए अब 'अकेला होना' शर्म की बात नहीं, बल्कि खुद को जानने का एक 'कूल' तरीका बन गया है।
ओशो की शिक्षाएं और आज की पीढ़ी
Be Yourself बी योरसेल्फ
आज की पीढ़ी 'फेक' होने से नफरत करती है। ओशो का कहना था कि- "दुनिया की सबसे बड़ी कायरता है किसी और के जैसा बनने की कोशिश करना।" यह विचार उन युवाओं को बहुत प्रभावित करता है जो समाज के बनाए हुए नियमों और 'परफेक्ट लाइफ' के दबाव से बाहर निकलना चाहते हैं।
Meditation मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान
Gen Z मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक है। ओशो ने पारंपरिक ध्यान के बजाय 'डायनेमिक मेडिटेशन' की बात की, जिसमें नाचते, गाते और चिल्लाते हुए तनाव को बाहर निकाला जाता है। युवाओं को यह तरीका काफी आधुनिक और असरदार लगता है।
Love & Freedom प्रेम और स्वतंत्रता
ओशो के अनुसार- जहां अधिकार है, वहां प्रेम नहीं हो सकता।" रिश्तों में स्पेस और स्वतंत्रता चाहने वाले आज के युवाओं के लिए ओशो के ये शब्द किसी मार्गदर्शक की तरह काम करते हैं। वे रिश्तों में बंधने के बजाय 'जुड़ने' की बात करते हैं, जो आधुनिक डेटिंग संस्कृति से मेल खाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
