Online Dating Statistics, Trends & Insights: अधिकतर डेटिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं में आ रही है गिरावट, एआई ने बदल दिया जीवनसाथी खोजने का तरीका

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 11:46 AM (IST)

मेलबर्न (एजैंसी) : विभिन्न ऑनलाइन डेटिंग ऐप ने लोगों के एक-दूसरे से मिलने, डेट करने और प्यार में पड़ने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। 

इन ऐप की खासियत हमेशा से ‘स्वाइप लॉजिक’ रही है : उपयोगकर्ताओं को दूसरों की प्रोफाइल दिखाई जाती हैं और उन्हें सामने वाला पसंद है या नहीं, यह तय करने के लिए बाएं या दाएं ‘स्वाइप’ करने के लिए कहा जाता है। अब एक और बदलाव की संभावना है, क्योंकि ‘बंबल’ ने एआई-आधारित ऑनलाइन डेटिंग की ओर बढ़ने और ‘स्वाइप’ सिस्टम को बंद करने की योजना की घोषणा की है।
 
डेटिंग ऐप का पतन
डेटिंग ऐप आधुनिक डेटिंग का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। ये ऐप डेटिंग के लिए व्यापक विकल्प उपलब्ध कराते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें उम्र, यौन रुझान या स्थान के कारण सीमित विकल्प मिलते हैं। इन फायदों के बावजूद, शोध से पता चलता है कि इन ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोग समय के साथ-साथ थकान और निराशा का शिकार होते जाते हैं। अधिकतर प्रमुख ऐप से जुड़े उपयोगकर्ताओं की संख्या और उनसे संबंधित डाउनलोड में गिरावट देखी जा रही है। यह गिरावट ‘स्वाइप’ करने से होने वाली थकान, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और ऑनलाइन नस्लवाद एवं लैंगिक भेदभाव के अनुभवों के कारण हो रही है। 

यह तरल प्रेम का युग समाजशास्त्री जिगमुंट बाउमन ने सिद्धांत दिया कि हम ‘तरल प्रेम’ के युग में जी रहे हैं, जिसमें हम ‘प्रेम की खरीदारी’ कर रहे हैं और कम समय वाले अधिक लचीले संबंधों की तलाश में हैं। एक अन्य विद्वान ईवा इलोउज ने 2011 में प्रकाशित अपनी किताब ‘व्हाई लव हर्ट्स’ में तर्क दिया कि आधुनिक डेटिंग विकल्पों की बहुतायत से प्रभावित है और संभावित साथियों की तुलना और मूल्यांकन करने का दबाव प्रतिबद्धता को और अधिक अनिश्चित बना सकता है। ‘मैचमेकिंग’ का काम एआई को सौंपने से प्यार और आत्मीयता (एक सार्वभौमिक मानवीय अनुभव) के मात्रात्मक और गणनात्मक वस्तु में तब्दील होने का खतरा है, जिससे इसका मानवीय पहलू छिन जाएगा।

जीवनसाथी ढूंढने में मदद करेगी मधुमक्खी
बंबल के सीईओ व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने हाल में घोषणा की है कि इस साल के अंत तक ‘बंबल’ एक एआई-आधारित डेटिंग सहायक ‘बी’ (मधुमक्खी) पेश करेगा, जिसके ‘स्वाइप’ सिस्टम की जगह लेने की संभावना है। ‘बी’ पहले उपयोगकर्ताओं से बातचीत करके उन्हें ‘जानने’ का प्रयास करेगा, फिर संभावित मैच और अच्छे डेट आइडिया सुझाएगा।

‘हिंज’ ने बातचीत शुरू करने में उपयोगकर्ताओं की मदद करने और उनकी प्रोफाइल पर प्रतिक्रियाएं आमंत्रित करने के लिए जनरेटिव एआई टूल शामिल किया है, वहीं बंबल ने 2024 में नकली और धोखाधड़ी वाली प्रोफाइल की पहचान करके उपयोगकर्ता सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक ‘एआई डिटेक्टिव’ सुविधा पेश की थी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News