Onion garlic in navratri: इस वजह से नहीं खाया जाता नवरात्रि में प्याज और लहसुन, ये है धार्मिक और वैज्ञानिक तथ्य

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Onion garlic in navratri: शास्त्रों के नियमानुसार, नवरात्रि में सात्विक भोजन ग्रहण करने की सलाह दी गई है लेकिन कई लोग इस दौरान प्याज और लहसुन खाते हैं। जो कि गलत है। व्रती को इस दौरान बिल्कुल भी लहसुन और प्याज से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये ही नहीं ये भी कहा जाता है कि नवरात्रि में प्याज और लहसुन घर में भी नहीं लाने चाहिए। खासतौर पर जहां मां की नियमित रूप से पूजा होती हो। कहते हैं समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान विष्णु ने राहु केतु पर सुदर्शन चक्र से वार किया था। तब उनकी हड्डियों से लहसुन की उत्पत्ति हुई थी और जो खून निकला था उससे प्याज बना था। तभी इसका रंग लाल होता है इसलिए लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन में गिना जाता है और धार्मिक कार्य में इनका उपयोग वर्जित होता है। ये नहीं वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो भी प्याज और लहसुन खाने से हमारे मन और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, जिस वजह से हमारा ध्यान धार्मिक कामों से हट सकता है।

PunjabKesari Onion garlic in navratri
शास्त्रों के अनुसार लहसुन और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं। यानी इनके सेवन से मन में जुनून, उत्तेजना, कामेच्छा, अहंकार और क्रोध जैसे भाव आते हैं। जबकि नवरात्रि में संयम, शांत, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस कारण नवरात्रि में लहसुन और प्याज के सेवन की मनाही होती है।

PunjabKesari Onion garlic in navratri
प्याज और लहसुन खाने के शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे मन में कई प्रकार की इच्छाओं का जन्म होता है। इसके अलावा व्रत के समय दिन में सोने को वर्जित माना गया है। ये भोजन शरीर में सुस्ती भी बढ़ाता है। यही कारण है नवरात्रि के 9 दिनों में प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता है।

PunjabKesari Onion garlic in navratri
Story of onion and garlic: पौराणिक कथा के अनुसार जब समुद्र मंथन से अमृत प्राप्त हुआ तो मोहिनी रूप धारण करे हुए भगवान विष्णु जब देवताओं में बांट रहे थे। तभी स्वर्भानु नाम का एक राक्षस देव रूप धारण करके देवताओं की पंक्ति में बैठ गया और धोखे से अमृत का सेवन कर लिया था। तभी सूर्य और चंद्रमा ने उसे देख लिया और यह बात विष्णु जी को बता दी।

PunjabKesari Onion garlic in navratri
भगवान विष्णु को जैसे ही यह मालूम हुआ तो उन्होंने क्रोध में असुर का सर धड़ से अलग कर दिया लेकिन तब तक राक्षस के मुख में गले तक अमृत पहुंच चुका था इसलिए उसका धड़ और सिर अलग होने पर भी वह जीवित रहा जब विष्णु जी ने राक्षस का सिर धड़ से अलग किया तो अमृत की कुछ बूंदें जमीन पर गिर गई जिनसे प्याज और लहसुन उपजे।

PunjabKesari Onion garlic in navratri

प्याज और लहसुन अमृत की बूंदों से उपजे होने के कारण यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और रोगों को नष्ट करने में सहायक होते हैं लेकिन इनमें मिला अमृत राक्षसों के मुख से होकर गिरा है इसलिए इनमें तेज गंध है। यही वजह है कि राक्षस के मुख से गिरे होने के कारण इन्हें अपवित्र माना जाता है और देवी-देवताओं के भोग में इस्तेमाल नहीं किया जाता।

PunjabKesari Onion garlic in navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News