Weight loss astrology: Thursday को करें ये दान, मोटापा जाएगा भाग

Thursday, Nov 02, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Weight loss astrology: ज्योतिष विद्वान कहते हैं व्यक्ति के जीवन में आ रही बहुत सारी समस्याओं का कारण ग्रहों की अशुभता है। यदि ग्रहों का साथ मिले तो व्यक्ति हर संकट का हंसते-हंसते सामना करता है। दुख कब आए और कब चले जाए पता भी नहीं चलता। इस लेख में हम बात करेंगे बाहरी सौंदर्य की, हर इंसान स्वस्थ और खूबसूरत दिखने की चाह रखता है लेकिन कमजोर बृहस्पति सेहत का दुश्मन होता है। अधिकतर मोटे लोगों पर बृहस्पति का अशुभ प्रभाव होता है इसलिए उनका वजन नियंत्रण से बाहर चला जाता है। 


Totka for weight loss: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति मोटा हो जाता है, जिससे उसे रोग, मानसिक चिंताएं और शर्मिंदगी छेलनी पड़ती है। खानपान सही है फिर भी बढ़ रहा है मोटापा तो इसका कारण हार्मोन में असंतुलन है। मुख्य रूप से बृहस्पति मोटापे का कारण होता है। कभी-कभी चन्द्रमा अथवा शुक्र के कमजोर होने के कारण भी यह समस्या हो जाती है। मंगल, शनि, राहू और केतु शरीर को छरहरा और पतला रखते हैं। मेष, वृष, मकर, कर्क, वृश्चिक, तुला और मीन राशि के जातको में मोटापे की समस्या अधिक होती है। जन्म कुंडली के अनुसार भी मोटापा घटता बढ़ता रहता है।


हर बृहस्पतिवार को केले का दान करें, मोटापा सदा के लिए जाएगा भाग।

वामन देव की पूजा करें

हमेशा चांदी के गिलास में पानी पीएं।

सफेद चंदन को अपने गले पर प्रतिदिन लगाएं।

प्रतिदिन सुबह सूरज को रोली मिलाकर जल अर्पित करें।


Jupiter mantra for weight loss मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये बृहस्पति मंत्र
गुरु यंत्र की पूजा करने के बाद गुरु बीज मंत्र का जाप करें - ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः.

बृहस्पति को शान्त करने के लिए शांति पाठ करें और इस मंत्रका जाप करें- ऊं बृं बृहस्पतये नम:

Niyati Bhandari

Advertising