रविवार को किया गया उपाय पलटेगा दुश्मनों का हर वार, शुभ मुहूर्त में करें

Saturday, Feb 04, 2017 - 11:58 AM (IST)

रविवार दिनांक 5 फरवरी 2017 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी का सर्वश्रेष्ठ दिन है। माघ मास में गुप्त नवरात्रि की नौंवी का सर्वाधिक महत्व है, इस दिन गुप्त नवरात्रि संपूर्ण होते हैं। यह दिन धन प्राप्ति और जादू-टोने से मुक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। जिस किसी भी व्यक्ति पर जादू टोना या अभिचार का प्रयोग हो रखा है या जो लोग अपने दुश्मनों से पीड़ित हैं उनके लिए यह रात दुश्मनों को अपना दास बनाने और जादू टोने से मुक्ति पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठको को बता रहे हैं कैसे आप दुश्मनों और जादू टोने से मुक्ति पा सकते हैं। 


*  देवी चामुण्डा का विधिवत पूजन करके लाल चंदन की माला से " ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे " का मंत्र जाप करें। 


* 6 लौंग पर सिंदूर लगाकर चामुण्डा देवी को समर्पित करें।


* चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर देवी चामुण्डा को अर्पित करें।


* दही में शहद और उड़द मिलाकर देवी को भोग लगाएं।


* पापड़ पर सिंदूर से अपने शत्रुओं का नाम लिखकर देवी पर चढ़ाकर चौराहे पर फेंक दें।


कोई भी उपाय करने से पहले शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान रविवार, 05 फरवरी 2017    
सूर्योदय : 07:12
सूर्यास्त : 20:08
चन्द्रोदय : 15:17
चन्द्रास्त : 26:44
शक सम्वत : 1938 दुर्मुख
विक्रम सम्वत : 2073 सौम्य
गुजराती सम्वत : 2073
अमांत महीना : माघ
पूर्णिमांत महीना : माघ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : नवमी - 10:59 तक
नक्षत्र : कृत्तिका - 09:37 तक
योग : ब्रह्म - 10:31 तक
प्रथम करण : कौलव - 10:59 तक
द्वितीय करण : तैतिल - 21:50 तक
सूर्य राशि : मकर
चन्द्र राशि : वृषभ
राहुकाल : 18:31 - 20:08
गुलिक काल : 16:54-18:31
यमगण्ड : 13:40 - 15:17
अभिजीतमुहूर्त: 13:14 - 14:06
दूमुहूर्त : 18:24 - 19:16
अमृत काल : 07:22- 08:52
अमृत काल : 29:00- 30:30
वज्र्य : 24:32- 26:01


 

Advertising