Friday को घर लाएं ये सिंबल, संपत्ति और ऐश्वर्य से भरेगा घर-आंगन

Thursday, Jul 27, 2017 - 09:58 AM (IST)

घर में हाथी की प्रतिमा रखना शुभता का प्रतीक है। सही जगह और दिशा में रखा गया ये एलिफेंट सिंबल बहुत सारी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम है। वैसे तो इसे कभी भी खरीद कर घर लाया जा सकता है लेकिन शुक्रवार को इसे घर लाने पर देवी महालक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। आपने नोटिस किया होगा की धन की देवी के स्वरूप के साथ हाथी सदा विद्यमान रहता है। आपके घर में भी देवी लक्ष्मी का स्वरूप है तो वह हाथी के अभाव में अधूरा है। उनकी प्रतिमा के साथ हाथी जरूर रखें, संपत्ति और ऐश्वर्य से भरेगा घर-आंगन।


महालक्ष्मी का चित्रपट खरीदते समय भी ध्यान रखें, उसमें हाथी अवश्य होने चाहिए। मां लक्ष्मी के दाएं और बाएं दो हाथी बहते पानी में खड़े हों और सिक्कों की बारिश करते हों। ऐसा स्वरूप घर में भी धनलक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है। मां के इस चित्रपट का पूजन करने से घर में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता। इसके अतिरिक्त महालक्ष्मी के स्वरूप के साथ हाथी अपनी सूंड में कलश लिए हुए खड़े हों तो यह शुभ लाभ का प्रतीक माना जाता है।


घर में गुड लक का प्रवेश करवाने के लिए हाथी के जोड़े को मुख्य द्वार के अंदर की तरफ़ रखें। ऐसा लगना चाहिए हाथी घर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।


घर से किसी भी तरह की नकारात्मकता अथवा ऊपरी शक्तियों को दूर रखने के लिए हाथी के जोड़े को मुख्य द्वार के बाहर रखें, ऐसा लगना चाहिए जैसे हाथी बाहर की ओर जा रहे हैं।


पति-पत्नी मिलकर कारोबार-व्यापार या एक ही स्थान पर जॉब करते हैं, तो हाथी की प्रतिमा को अपने टेबल पर सजाएं। मां लक्ष्मी सदा रहेंगी मेहरबान और दांपत्य में बढ़ेगा प्यार। 


पति-पत्नी अपने बेड की बगल में हाथी की प्रतिमा रखेंगे तो घर-परिवार में जल्दी ही संतान की किलकारी गूंजने लगेगी।


हाथी और उसके बच्चे की प्रतिमा को घर में रखने से मां और बच्चे में प्रेम बना रहता है। यदि उनके संबंधों में खट्टास आ रही है तो वह भी मिठास में परिवर्तित हो जाएगी।


स्टडी टेबल पर हाथी की प्रतिमा रखने से वो कुशाग्र और बुद्धिमान तो बनेगा साथ ही पढ़ाई में भी मन लगने लगेगा।

Advertising