Om Chanting: छोटा सा मंत्र, करेगा जानलेवा बीमारियां जड़ से खत्म

Friday, Feb 03, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Om Chanting Benefits: हिंदू धर्म में ॐ को बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। ॐ का उच्चारण करते समय अ+उ+म् इन तीन अक्षरों का उपयोग होता है। कहते हैं इन अक्षरों में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। सीधे और सरल तरीके से  भक्ति करना चाहते हैं तो ये ॐ बहुत ही चमत्कारी है। इस मंत्र के जाप से बहुत से संत-महात्माओं ने बड़ी सिद्धियां हासिल की हैं। अध्यात्मिकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी है। धर्म के साथ साइंस ने भी इसे बहुत ही चमत्कारी माना है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Mantra to remove diseases बीमारियों को दूर करने के लिए मंत्र: ॐ का जाप हेल्थ के लिए बहुत ही मायने रखता है। इस मंत्र से बहुत सी मेंटल और फिजिकल बीमारियां दूर होती हैं जैसे :

थायरॉइड की समस्या को दूर करने के लिए ॐ मंत्र का बहुत बड़ा योगदान हैं। ॐ का उच्चारण करते समय गले में कंपन होती है जिसके कारण होने वाली थायरॉइड की समस्या से राहत मिलती है।

ॐ  मंत्र को ब्रह्माण्ड का स्वरूप माना जाता है और इसमें त्रिदेव का वास होता है। इस वजह से ॐ का जाप करने से हर प्रकार का भय दूर होता है।

ज्यादार हर बीमारी रक्त से जुड़ी होती है। इसे ही ठीक कर लिया जाए तो कभी भी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता इसलिए ॐ का जाप से शरीर में रक्त के प्रवाह को ठीक करने के लिए शुभ होता है।

ॐ का जाप रक्तचाप को सामान्य करता है और दिल के दौरे से बचाता है।

ॐ का जाप करने से पेट कांपता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।

ॐ का जाप करने से फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती और शक्ति बढ़ती है।

ॐ का जाप करने से थकान दूर होती है और ताजगी का अहसास होता है।

सोने से पहले ॐ का उच्चारण करने से आप तुरंत और शांति से सो जाते हैं।

ॐ का जाप करने से मन को शांति मिलती है और तनाव से स्थायी राहत मिलती है।

ॐ के जाप से रीढ़ की हड्डी में कंपन होता है और यह उसे मजबूत करता है और पीठ दर्द से राहत देता है।

ॐ का उच्चारण करने से मस्तिष्क कांपता है और इसलिए एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त में सुधार होता है।

ॐ का जाप करने से हम कई विकारों से छुटकारा पा सकते हैं। कोशिश करने पर समस्याएं अवश्य दूर होंगी।


 

Niyati Bhandari

Advertising