ओडिशा : चर्च में लूट, बदमाशों ने 2 पादरियाें पर किया हमला
punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
राऊरकेला (प.स.): ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में अज्ञात बदमाशों ने 2 पादरियों पर हमला किया और एक कैथोलिक चर्च से 10 लाख रुपए लूट लिए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (राऊरकेला जोन 3) निर्मल चंद्र महापात्रा ने कहा, ‘घटना शुक्रवार देर रात राऊरकेला शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर झाड़बहाल इलाके में हुई। अज्ञात बदमाशों ने 2 फादर्स पर हमला किया और पैसे लूट लिए।” मुख्य द्वार को तोड़कर बदमाश पादरी के कमरे में घुस गए।