October Eclipse: अक्टूबर माह के इस खास संयोग से इन 3 राशियों को मिलेगा सोच से भी ज्यादा मुनाफा !

Tuesday, Oct 10, 2023 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October Eclipse: वर्ष 2023 में अक्टूबर का महीना बेहद ही खास होने वाला है। बता दें कि इस दौरान बहुत ही महत्वपूर्ण 2 ग्रहण लगने जा रहे हैं। सूर्य और चंद्र ग्रहण, ये साल के दूसरे और आखिरी ग्रहण हैं। हिन्दू धर्म में सूर्य और चंद्र को देव माना जाता है। जिस वजह से जब भी ग्रहण लगता है तो इसे देवों को होने वाले कष्ट के रूप में देखा जाता है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। वहीं, 29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि ग्रहण की वजह से कौन सी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा-

These zodiac signs will get the favor of luck इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
Libra तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह दोनों ग्रहण बहुत ही लकी साबित होंगे। जो भी काम अटका हुआ था, वो पूरा हो जाएगा। चारों ओर से धन का आगमन हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। वहीं करियर के लिहाज से समय काफी शुभ रहने वाला है। नया काम शुरू करने के लिए परिवार वालों का साथ मिलेगा।

Gemini मिथुन राशि: सूर्य और चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, उनको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के चांस हैं। कारोबारियों के लिए यह समय काफी सुखद रहेगा। धन की प्राप्ति से मन काफी खुश रहेगा। युवा वर्ग नया काम शुरू करने में कामयाब होंगे।

Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस ग्रहण के प्रभाव से सारे बिगड़े काम अपने आप बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आर्थिक दशा भी सही होती हुई नजर आएगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising