October 2023 Sagittarius Horoscope: धनु राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 10:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे धनु राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? शनि तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि का तीसरे भाव का गोचर शुभ होता है। गुरु पंचम भाव में हैं और ये भी शुभ गोचर में हैं। राहु का गोचर पंचम भाव में अच्छा नहीं है। शुक्र अष्टम भाव में बढ़िया फल करेंगे। बुध नौवें भाव में हैं और ये शुभ गोचर नहीं है। सूर्य दसवें भाव में हैं और ये शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र गोचर करके नौवें भाव में आ जाएंगे। बुध भी शुभ गोचर में आ जाएंगे और उच्च के हो जाएंगे।
17 अक्टूबर को सूर्य गोचर करेंगे और ग्यारहवें भाव में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ है। सिर्फ राहु ही अशुभ गोचर में रहेंगे।
Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी बुध कर्म स्थान में ही आ जाएंगे। जो लोग ट्रेडिंग करते हैं, उनके लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। गुरु की दृष्टि सीधा आय स्थान के ऊपर पड़ रही है। धन स्थान का स्वामी शुभ गोचर में है। पैसे का फ्लो बढ़िया बना रहेगा।
Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव का स्वामी उच्च राशि में आ जाएगा। इस भाव के ऊपर केतु की दृष्टि जा रही है। मैरिड लाइफ बहुत बढ़िया चलेगी। धनु राशि के लिए सप्तम और सप्तमेश दोनों ही बढ़िया भाव में हैं। गुरु का राहु-केतु भाव में आना और शनि की दृष्टि इसके ऊपर आना। ये स्थिति अच्छी नहीं है। लेडीज को थोड़ा ध्यान रखना होगा। सिंगल के लिए समय काफी सही रहेगा।
Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत भाव का स्वामी शुक्र शुभ गोचर में है। छठे भाव के ऊपर किसी भी पाप ग्रह का प्रभाव नहीं आ रहा। सूर्य गोचर में हैं और शुभ गोचर में ही रहेंगे। छठे भाव को सिर्फ मंगल ही देखेंगे। दुर्घटना होने के चांस हैं, वैसे सेहत सही रहेगी। प्रेग्नेंट महिलाएं सेहत का विशेष ध्यान रखें। केतु की दृष्टि शनि के ऊपर है। ये वाणी वाले भाव का स्वामी है इसलिए बोलते समय थोड़ा ध्यान रखें।
Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए बुध शुभ गोचर में हैं। मनपसंद कॉलेज में एडमिशन संभव है। विदेश जाने के लिए समय भी बहुत बढ़िया है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
UP में कैसे होगा मरीजों का इलाज! जालौन में एबुंलेंस से हो रही मछलियों की तस्करी, जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

UP में 16 नए IAS अफसरों को मिली तैनाती, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर फील्ड में भेजा गया

Shanivar Vrat ke Niyam: शनि देव को करना है प्रसन्न, शनिवार व्रत के इन नियमों को करें Follow

Vastu Tips: घर में बरकत के आगमन के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगा Instant result

आज का पंचांग- 2 दिसंबर, 2023