O Alphabet 2024 Horoscope: O नाम वालों की राशि? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Tuesday, Nov 21, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

O Alphabet 2024 Horoscope: जिन जातकों का नाम O से शुरू होता है तो आपकी राशि वृष है। वृष राशि के जातक सौम्य स्वभाव के होते हैं। इसका कारण यह है कि ये शुक्र की राशि है। शुक्र रोमांस के कारक ग्रह हैं। सबसे ज्यादा महादशा शुक्र को मिलती है। इनकी खूबी यह है कि ये अच्छे दोस्त साबित होते हैं। यदि इनकी राशि लग्न में आ जाएं तो इनकी धारणा बदलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ये लोग हर काम को बहुत दिल लगा कर करते हैं।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी, आपके लिए शुभ

15 जनवरी से 15 फरवरी तक का समय आपके लिए बहुत खास रहेगा।

13 फरवरी से 13 अप्रैल तक का समय भी आपके लिए बहुत अच्छा है। इस दौरान लग्न को सूर्य की पावर मिल जाएगी।

15 जुलाई से 15 अगस्त के दौरान सूर्य तीसरे भाव में आ जाएंगे। ये समय भी आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

गुरु बारहवें भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं चल रहा। पंचम दृष्टि जाएगी पांचवें भाव के ऊपर। सिंगल के लिए दरवाजे खुलेंगे मई के बाद।


Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि यहां पर मूलत्रिकोण राशि में हैं। यहां पर शनि बहुत बढ़िया फल करते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। जॉब चेंज करने का प्लान बनाएंगे।  राहु आय स्थान में हैं। इसका स्वामी केंद्र में चला जाएगा। धन के लिहाज से समय सही रहेगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: चन्द्रमा चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं। केतु पंचम से शुक्र और सूर्य सप्तम में गोचर कर रहे हैं। राहु ग्यारहवें भाव में और गुरु बारहवें भाव में। गुरु सप्तम स्थान को देखेंगे। ये शादी वाला भाव होता है। गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान के ऊपर है। 2024 में धार्मिक यात्राएं करने का मौका मिलेगा। गुरु अपने कारक पंचम भाव को देख रहे हैं। जो संतान की चाह में है उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से समय ठीक है। पहले चार महीने सेहत के लिहाज से बहुत शुभ रहेंगे।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम को एक्टिवेट कर देंगे। स्टडी ले लिहाज से समय बहुत बढ़िया रहेगा। रिसर्च से जुड़ा काम करने के लिए भी समय ठीक है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Prachi Sharma

Advertising