Numerology Friendship Secrets : किस्मत वालों को मिलते हैं इस मूलांक के दोस्त, हर मुश्किल घड़ी में बनते हैं आपकी ताकत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 03:11 PM (IST)

Numerology Friendship Secrets : ज्योतिष और अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान का स्वभाव उसके जन्म की तारीख यानी मूलांक से प्रभावित होता है। अगर आप एक ऐसे दोस्त की तलाश में हैं जो बिना किसी स्वार्थ के आपका साथ निभाए और मुश्किल वक्त में ढाल बनकर खड़ा रहे, तो अंक ज्योतिष में 3 खास मूलांक वाले लोगों को सबसे भरोसेमंद माना गया है। तो आइए जानते हैं उन 3 मूलांकों के बारे में जिनसे दोस्ती करना आपके जीवन का सबसे सही फैसला हो सकता है।

Numerology Friendship Secrets

मूलांक 2 
मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और शीतलता का प्रतीक है, इसलिए इस अंक वाले लोग स्वभाव से बहुत ही संवेदनशील और भावुक होते हैं। ये लोग सामने वाले का दुख महसूस कर सकते हैं। अगर आप किसी परेशानी में हैं, तो मूलांक 2 का दोस्त आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। ये 'इमोशनल सपोर्ट' देने में माहिर होते हैं और आपकी बात को बड़े धैर्य से सुनते हैं।

मूलांक 3 
मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है। गुरु को ज्ञान और विस्तार का कारक माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग बहुत बुद्धिमान और मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले होते हैं। ये अपने दोस्तों को हमेशा सही सलाह देते हैं। मूलांक 3 वाले दोस्त आपको कभी गलत रास्ते पर नहीं जाने देंगे। जब भी आप कंफ्यूज होंगे या किसी बड़ी मुसीबत में फंसेंगे, इनका सुझाव आपको संकट से बाहर निकाल लाएगा। ये बहुत वफादार होते हैं।

मूलांक 9 
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। इस मूलांक वाले लोग थोड़े गुस्से वाले हो सकते हैं, लेकिन इनका दिल सोने जैसा होता है। ये लोग निडर होते हैं और अपने दोस्त के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं। अगर हालात कितने भी खराब क्यों न हों, मूलांक 9 वाला व्यक्ति मैदान छोड़कर नहीं भागता। ये दोस्ती को निभाने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं।

Numerology Friendship Secrets

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News