November Tarot Horocope: नवंबर महीने में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के कार्ड्स

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 09:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह महीना आपके लिए शुभता और लाभ लेकर आने वाला है। महीने के शुरुआत में ही कारोबार और करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद हल हो जाने से राहत की सांस लेंगे। किसी भी इच्छा को पूरा करने से पहले अपनी पॉकेट का ख्याल रखना होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय- तुलसी जी की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- इस महीने हर तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सरकारी कामकाज में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। घर के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मंथ के आखिर में  इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

मिथुन- इस मंथ मिथुन राशि वालों को व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दिन-रात की गई मेहनत रंग लाएगी। विरोधी वर्ग आप पर हावी रहेंगे इसलिए थोड़ा चौंकने रहने की आवश्यकता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में रुचि बनी रहेगी। साथी के साथ यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। भगवान का ध्यान करने से मन को शांति मिलेगी।
उपाय- शिव मंदिर में सेवा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
 
कर्क- यह महीना आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। सोचे हुए काम में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इस राशि के युवा मंथ के मध्य में अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। महीने के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कन्या- यह महीना आपके लिए हर काम में सफलता लेकर आने वाला है। धन संबंधी मामले में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर करीबी की शादी करने के बारे में बातचीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को फोन के जरिए कोई सुखद खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

तुला- यह महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को महीने के मध्य में ही शिक्षा संबंधी समस्या का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत में सुधार होने की संभावना है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह मंथ बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा जिद के कारण अपना नुकसान करवा बैठेंगे। थकान की वजह से निराशा हो सकती है।
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

धनु- मंथ की शुरुआत में ही किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों  से मदद लेनी पड़ सकती है। कामकाज की व्यस्तता के चलते अपनी लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। संतान के बदले हुए व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। साथी के साथ मिलकर पारिवारिक जीवन सुधारने की कोशिश करेंगे।  
उपाय- घर में फूलों के पौधे लगाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मकर- इस महीने किसी नए काम में निवेश करने से पहले अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों को साथ विवाद होने की संभावना है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले ठीक से पढ़े और समझ लें। युवाओं के सिर पर कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी पड़ सकती है।  
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक-1

कुंभ- यह मंथ आपके लिए थोड़ा चुनौतियों भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद खबर मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। महीने के आखिर में रिश्तेदारों के साथ हंसी-खुशी भरा समय व्यतीत करेंगे।  
उपाय- बुजुर्गों  के साथ समय व्यतीत करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मीन- यह महीना मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज या फिर अपने लिए किए गए परिश्रम के फल को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय करने वालों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अपनी मुश्किलों को हल करने में मदद मिल सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News