Kundli Tv- क्या नवंबर में हुआ है आपका जन्म तो आप हैं SPECIAL

Thursday, Nov 08, 2018 - 08:55 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जब भी किसी नवशिशु का जन्म होता है तो ज्योतिष विद्या की मदद से उसकी जन्म कुंडली तैयार करवाई जाती है। इसके मुताबिक जिस महीने में व्यक्ति का जन्म होता है उस पर उसी के अनुसार प्रभाव पड़ता है। तो अगर आपका जन्म भी नवंबर महीने में हुआ है तो हम आपके लिए एेसी जानकारी लाएं हैं, जिससे अाप अपने व्यक्तित्व के साथ-साथ अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। कुछ ज्योतिष विज्ञानियों का मानना है कि नवंबर माह में जन्‍मे लोग दुनिया में प्यार फैलाने और भलाई करने के लिए ही पैदा होते हैं। एेसे व्यक्ति अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए अपना रास्ता खुद बनाते हैं। 

बुद्धिमान होने के साथ-साथ ये काफी धैर्यवान भी होते हैं। स्वभाव में ये लोग दयालु और परोपकारी भी होते हैं। सहनशक्ति के मामले में भी इस महीने में जन्मे लोग बहुत ही जबरदस्त होते हैं। इनके लिए कहा जाता है कि अगर इन्हें एक समूह के साथ भी छोड़ दिया जाए तो वे बहुत ही अच्छा सामंजस्य बैठा सकते हैं। दिल के कोमल होने के कारण इन्‍हें बच्‍चों से बेहद प्‍यार होता है।

ये नंबर इनके लिए होते हैं लकी 
ज्योतिष के मानें तो इस महीने में पैदा होने वाले जातकों का लकी नंबर 3, 5 और 7 होता है। इन तारीखों में पैदा होने वाले लोगों के लिए ये महीना बहुत ही विषेश माना जाता है, इस माह में इन्हें बहुत ही लाभ मिलता है। बता दें कि ज्योतिष गणना के आधार पर नवंबर में जन्में लोगों के लिए यह महीना कोई भी नया काम शुरू करने के लिए सबसे अच्छा होता है। आप चाहें तो इन नंबरों की सहायता अपनी दोस्ती और व्यवसाय में फायदा लेने के लिए कर सकते हैं।

प्रभावशाली शख्सियत
शाहरुख खान, विंस्टन चर्चिल, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्जा, नीता अंबानी, अमर्त्य सेन, कमल हासन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, तब्बू, सुष्मिता सेन, जीनत अमान, हरिवंश राय बच्चन, मुलायम सिंह यादव सभी नवंबर में ही जन्मे हैं। इसलिए एेसा कहा जाता है कि नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोग महान और प्रभावशाली शख्सियतों के होते हैं। 

इसके साथ ही इस महीने में जन्‍मे लोग बेहद भाग्यशाली, धनवान और मस्तमौला किस्‍म के माने जाते हैं लेकिन उनका भाग्‍य तभी साथ देता है जब वह कड़ी मेहनत और परिश्रम करते हैं। आइए जानते हैं नवंबर में पैदा हुए लोगों की खासियत-

नवंबर में जन्मे लोग होते हैं अधिक आकर्षक
ज्योतिष के अनुसार नवंबर में जन्में लोगों को किसी बात का पूर्वाभास होना या सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचानने की खासियत होती है। ये लोगों को भांपने में काफी एक्सपर्ट होते हैं। आकर्षक मुखाकृति और मासूमियत के कारण नौकरी हो या घर, प्यार हो या दोस्ती, इनके सौ गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इन लोगों की शादी सही समय पर सही जीवनसाथी से होती है लेकिन थोड़ा इंतजार करना होता है। नवंबर में जन्में लोग समय पर काम पूरा करते हैं। 

अगर वह कुछ ठान लेते हैं, तो वह करके ही दिखाते हैं। वह अपने हर काम में सौ प्रतिशत देते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोग बहुत मेहनती होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं। इन लोगों की अपनी राय होती है और वह इसे बेबाक दूसरों के सामने रखते हैं। 
इस दिन पढ़ाई-लिखाई क्यों बंद की जाती है ? (Video)

Jyoti

Advertising