अगर आप में भी हैं ये आदतें तो इन्हें न करें नज़रअंदाज

Sunday, Feb 02, 2020 - 03:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में हर किसी में कोई न कोई बुरी आदत जरूर होती है और उन्हीं के चलते व्यक्ति के भविष्य की नींव टिकी होती है। कहते हैं कि हर मनुष्य की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जोकि उसके भविष्य का निर्माण करती हैं। अच्छी आदतें आने वाले कल में एक खुशनुमा और सुरक्षित जीवन दे सकती हैं। वहीं बुरी आदतें यह तय करती हैं कि आने वाला कल अंधकार मय होगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि व्यक्ति को समय आने पर पछतावे के अलावा कुछ ओर नहीं दे सकती हैं। 

कहते हैं कि जो लोग जरूरतों व चाहतों को अनदेखा करते हैं, वे भविष्य में सुखी नहीं रह सकते। जीवन में अगर हर वक्त आपको सुखी रहना है तो हर पल का आनंद लें और हर वो काम करना चाहिए जो हमें खुशी दे। 
Follow us on Twitter

अगर आप केवल खुद के बारे में सोचते हुए जी रहे हैं यानि कि स्वार्थी होकर जी रहे हैं तो भविष्य में आपको केवल पछतावा होगा। क्योंकि वह वक्त बहुत कष्टदायक होता है जब लोग आपके साथ रहना ना चाहें। स्वार्थी इंसान आखिरी में अकेला रह जाता है। 

बदलाव प्रकृति का नियम है, जिसे होना ही है। अगर आप बदलाव से डरते हैं तो भविष्य में आपकी हार तय है। 

अगर आप किसी और के नक्शे कदम को अपनाकर किसी और के सपने को पूरा कर रहे हैं और ऐसा करते हुए आप अपनी इच्छाओं को त्यागते जा रहे हैं तो विश्वास करिए इससे ज्यादा दुख की बात और कुछ नहीं हो सकती।  
Follow us on Instagram
बहुत से लोग मुश्किलों में हार मान लेते हैं, परिस्थितियों का सामना करने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसे वर्ग में आते हैं तो आपको अपने लिए लड़ना और अपनी प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना आना चाहिए।


 

Lata

Advertising