कौन से लोग होते हैं सबसे धनी, पैसे वाले या...

Thursday, Aug 13, 2020 - 06:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर लोग कहते हैं कि जिसके पास पैसा होता है वहीं अमीर होता है। मगर ऐसा नहीं हैं शास्त्रों की मानें तो पैसे के अलावा भी ऐसा कई चीज़ें हैं, जो अगर किसी जातक के पास हो तो उसे सबसे धनवान समझा जाता है। अगर आप हमारी वेबसाइट रोज़ाना फॉलो करते हैं तो आप जानते होंगे कि हमने इस बारे में आपको पहले भी जानकारी दी है। तो चलिए इस बारे में संपूर्ण जानकारी आज प्राप्त करते हैं। जानते हैं कि कौन सी वो चीज़ें हैं जो आपको पैसे न होने के बाद भी व्यक्ति को अमीर बनाती हैं। 

ज्ञान
शास्त्रों में कहा गया है कि विश्व में मनुष्य के पास ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है, जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। न ही कोई चाह कर भी इसे बांट सकता है। इतना ही नहीं कहा जाता है जिसके पास ज्ञान होता है वो सबसे अमीर होते है, क्योंकि यही उसकी सबसे बड़ी दौलत होती है। 

आय का साधन 
अगर बात करें वर्तमान समय की तो आज के समय में हर कोई अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। मगर बता दें इसके लिए सबसे ज़रूरी है आय के साधन जुटाने। क्योंकि जिस व्यक्ति के पास आय के साधन नहीं होते, वास्तव में वह व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

अच्छा जीवनसाथी
शास्त्र कहते हैं जिस व्यक्ति के जीवन में अच्छा जीवनसाथी होता है, उसे किसी धनवान व्यक्ति से कम नहीं माना जाता। आप में से बहुत से लोगों ने सुना भी होगा कि एक सफल इंसान के पीछे एक स्त्री का ही हाथ होता है। एक स्त्री यदि चाह ले तो किसी घर को स्वर्ग या नर्क में तब्दील कर सकती है। अच्छे स्वभाव और अच्छे आचरण वाली स्त्री घर के पूरे माहौल को खुशनुमा बनाए रखती है। जिसस कारण घर में सुख-समृद्धि और प्रेम कायम रहता है। 

Jyoti

Advertising