भगवान कृष्ण से जानें, किन कामों को करने से होती है मोक्ष का प्राप्ति

Thursday, Jun 20, 2019 - 10:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत में भगवान कृष्ण ने ऐसी बहुत सी बातें बताई हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की हर परेशानी को दूर कर सकता है। उन्होंने कुछ काम ऐसे बताएं हैं जोकि मनुष्य को हर दिन करने चाहिए। ऐसा माना गया है कि उसके सारे पाप जोकि उससे जाने-अजाने में हुए होते हैं वह सारे खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा इन कामों को करने वाला मनुष्य मृत्यु के बाद स्वर्ग प्राप्त करता है। आइए जाने वो काम-

श्लोक
दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च। 
ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नराः स्वर्गगामिनः॥ (महाभारत - अश्वमेधादिकम् पर्व- अध्याय 106)

कहते हैं कि अपने जीवन में हर व्यक्ति को दान अवश्य करना चाहिए। मनुष्य को कभी भी अपने दान का हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए। एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि दान गुप्त होना चाहिए, यानि कि किसी के आगे इसका दिखावा नहीं करना चाहिए। जो ये बात अपने ध्यान में रखता है, उसके सारे पाप दूर हो जाते हैं।  

मन बहुत ही चंचल होता है। इधर-उधर भटकता है। जिस मनुष्य का मन वश में नहीं रहता, वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोई भी गलत काम कर सकता है। इसलिए इंसान को अपने मन को वश में रखना बहुत ही जरूरी है।

जिस मनुष्य में सच बोलने का गुण होता है, उसे जीवन में हर जगह सफलता मिलती है। झूठ बोलने वाले या झूठ का साथ देने वाला मनुष्य पाप का भागी माना जाता है। ऐसा इंसान किसी न किसी तरह दुखी रहता है। इसलिए, हर इंसान को सच बोलना चाहिए और हर परिस्थिति में सच का साथ देना चाहिए।

हर इंसान को तप और भगवान का ध्यान हमेशा करना चाहिए। तप करना यानि भोग-विलास और अन्य गलत कामों की इच्छाओं को मरना। इन इच्छाओं पर नियंत्रण रखने के साथ ही लगातार भगवान का ध्यान करना, भक्ति और पूजा करना। ऐसा करने से गलत विचार मन में नहीं आते। 

Lata

Advertising