Nirjala Ekadashi 2019: शाम से पहले करें ये उपाय, दुर्भाग्य को कहें Bye Bye

Wednesday, Jun 12, 2019 - 03:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कल 13 जून, 2019 को ज्येष्ठ माह में आने वाले शुक्ल पक्ष को निर्जला एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इस एकादशी को भीम सैनी एकादशी के नाम से भी पुकारा जाता है।  इस साल ये व्रत बृहस्पतिवार को पड़ रहा है, जो सोने पर सुहागे का काम कर रहा है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं ये संयोग 6 साल बाद बना है। गुरुवार का दिन और निर्जला एकादशी दोनों श्री हरि विष्णु को समर्पित हैं। अत: इस दिन व्रत करने से लाइफ में सर्व समृद्धि बनी रहती है। शाम से पहले कुछ खास चीज़ों का दान करने से दुर्भाग्य हमेशा के लिए दूर हो जाता है। आइए जानें क्या हैं वे चीजें:

शास्त्रों में जल का दान सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

नमक का दान करने से घर में बरकत बनी रहती है।

तिल का दान करने से रोगों का नाश होता है। 

शुद्ध पानी से भरा मिट्टी का घड़ा ये मंत्र बोलते हुए दान करें-
देवदेव हृषिकेश संसारार्णवतारक। उदकुंभप्रदानेन नय मां परमां गतिम्॥

तन मन और धन का सुख प्राप्त करने के लिए मीठा जल, शर्बत, गोदान, वस्त्र दान, छत्र, जूता, फल आदि का दान करना चाहिए। 

भीम सैनी एकादशी के दिन-रात करें ये काम
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय:' मंत्र का जाप करें।

हरि नाम का जाप करते हुए रात को जागरण करें।

अपना अधिक से अधिक समय हरि कथा और कीर्तन में लगाएं।

निंदा और चुगली न करें।

झूठ न बोलें।

ब्रह्मचार्य का पालन करें।

अपनी शक्ति के अनुसार जरुरतमंद की मदद करें।

Niyati Bhandari

Advertising