Newgrange: ‘रहस्यमयी स्मारक’ कोई नहीं जानता किसने बनाया

Tuesday, Sep 14, 2021 - 12:04 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Newgrange: न्यूग्रेंज एक प्रागैतिहासिक स्मारक है जो आयरलैंड की बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। 3200 ईसा पूर्व के आस-पास नवपाषाण काल के दौरान इसे बनाया गया था। यह विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है। 

माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहैंज से लगभग 500 साल पुराना है लेकिन इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

यह स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं।

इसके एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है जो केवल शीतकालीन ऋतु में सूर्योदय के समय ही रोशन होता है।

इस जगह की खोज तो बहुत पहले हो गई थी। वहां 1962 से लेकर 1975 के बीच खुदाई का काम चला। उस दौरान वहां इंसानी हड्डियों के अलावा कब्र के अन्य सामान भी मिल चुके हैं।   

Niyati Bhandari

Advertising