New year calendar 2024: जानें, नए साल 2024 पर कैसा कैलेंडर घर पर लाएं ?

Monday, Jan 01, 2024 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Calendar 2024: जो लोग समय के साथ चलते हैं, असल जिंदगी में वह ही अपडेटेड कहलाते हैं। 2024 का आगाज हो गया है। बीत चुके साल 2023 के बाद नए वर्ष की शुरुआत हो गई है और आप उसी के हिसाब से अपना भविष्य भी संवारने की कोशिश करने लगते हैं। जिसका शुभ आरंभ होता है नए साल का पुराना कैलेंडर उतार कर नया कैलेंडर लगाने से। तो आईए जानें नए साल पर कैसा कैलेंडर घर पर लाएं और किस दिशा में लगाएं-

घर हो या व्यावसायिक स्थान कैलेंडर को उत्तर, पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाने से गुड लक आता है। सुंदर चित्रों वाला कैलेंडर लगाएं जिसे देख कर मन प्रफुल्लित और शांत हो बजाय की हिंसक जानवर, दुःखी चेहरे आदि। ऐसी तस्वीरें न तो देखने में अच्छी लगती हैं, दूसरा घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं।

कुछ लोग नया कैलेंडर तो लगाते हैं मगर पुराने कैलेंडर के ऊपर क्योंकि पुराने कैलेंडर से उन्हें भावनात्मक लगाव हो जाता है। जिस वजह से वह उसे उतारते नहीं हैं। फेंगशुई और वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर को दीवार पर लगाना अशुभता का संचार करता है। कैलेंडर नए साल में आने वाले वक्त की सूचना देता है। समय सूचक वस्तुओं को दक्षिण में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह ठहराव की दिशा है। पारिवारिक सदस्यों के जीवन में आने वाले गुड लक को बैड लक में बदल देता है। घर के मुखिया के व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से पारिवारिक सदस्य उन्नति की राह की और अग्रसर होते हैं। यदि कैलेंडर रेड और पिंक हो तो सोने पर सुहागे का काम देता है।

उत्तर दिशा पर कुबेर का स्वामित्व स्थापित है। अत: इस दिशा से धन का आगमन होता है। घर में धन के प्रवाह के लिए इस दिशा में कैलेंडर अवश्य लगाएं। हरे व सफेद रंग का कैलेंडर इस दिशा के लिए लकी है।
 
पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से किसी भी तरह के रुके हुए काम जल्दी और शीघ्र पूरे हो जाते हैं। उनमें किसी भी प्रकार का अवरोध  जल्दी ही समाप्त हो जाता है।
 
पश्चिम दिशा प्रवाह और उत्थान की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से किए गए काम फलते-फूलते हैं और योग्यता भी बढ़ती है।

घर के मुख्य दरवाजे पर या दरवाजे के बिल्कुल सामने कैलेंडर मत लगाएं क्योंकि ये घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा पर अपना प्रभाव डालता है। हवा का झोंका आने से कैलेंडर उड़ना नहीं चाहिए। उसे अच्छे से चिपका कर लगाएं। हिलता-डुलता कैलण्डर नकारात्मकता फैलाता है।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising