New Delhi: गंभीर ने जैन मुनि विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित की

Sunday, Feb 25, 2024 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राष्ट्रसंत 108  विद्यासागर  महामुनिराज को जैन मंदिर, बैंक एंक्लेव में विनयांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महामुनिराज का अमूल्य योगदान मानव समाज और राष्ट्रहित में सदैव स्मरणीय रहेगा। गंभीर ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रम्हलीन होना संपूर्ण भारतवर्ष के लिएअपूर्णीय क्षति है। क्योंकि वे ज्ञान,त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर  रहे । उन्होंने कहा कि आचार्य  महाराज ने सिर्फ अपना देह का त्याग किया हैं उनके विचार युगों-युगों तक मानव जति को मार्गदर्शित करते रहेंगे। 

बैंक इनक्लेव के श्री दिगंबर जैन मंदिर में परमाचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज जी द्वारा आयोजित  विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा में सांसद गौतम गंभीर के साथ ही निगम पार्षद अलका राघव, अनिल गोयल, पंकज कोचर, विकास गाबा मौजूद रहे।

Niyati Bhandari

Advertising