क्या आप भी नहाने से पहले करते हैं ऐसे तो...

Wednesday, Jun 12, 2019 - 06:16 PM (IST)

ये वहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इस सृष्टि के हर इंसान को कोई न कोई आदत होती है। ऐसी ही कुछ आदतें लेकर आए हैं जो नहाने के साथ जुड़ी हुई है। शरीर को चुस्त-दुरस्त और हेल्थी रखने के लिए नहाना सभी के लिए आवश्यक है। परंतु हमारे में से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको नहाने से पहले कुछ काम करने की आदत होती है। जैसे कुछ लोगों को नहाने से कुछ देर पहले चाय पीने की आदत होती है तो कुछ लोगों को खाना खाने की आदत होती है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी करना अच्छा नहीं होता। इसके अलावा भी ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें करने से आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या वो बातें-

हिंदू शास्त्रों की मानें तो कभी भी किसी को बिना नहाए खाना नहीं खाना चाहिए। जो लोग बिना नहाए भोजन करते हैं उन्हें इस कारण कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है। बता दें बीमारी या किसी अन्य अवस्था में ऐसा करना नुकसान नहीं पहुंचाता।

इसके अलावा खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर को बहुत नुकसान होते हैं। जानकारों का मानना है इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। क्योंकि खाना खाने के बाद भोजन का रस बन जाता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। 

अगर खाना खाने के तुरंत बाद नहाया जाए है तो शरीर ठंडा हो जाता है और शरीर का तापमान कम हो जाता है। इसके कारण पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है और पाचन शक्ति के कमज़ोर होने से हमारी आंते कमज़ोर होती हैं। जिसके चलते शरीर में कई रोग लग जाते हैं। यही कारण है कि खाना खाने के बाद नहीं नहाना चाहिए।

जानकारों का कहना है कि अौर खाना खाने के बाद ज्यादा प्यास लगे तो पानी को छोड़ दूध, दही, जूस, गन्ने का रस आदि पी सकते हैं। क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होती और ये जल्दी पच जाते हैं। क्योंकि खाने के बाद पानी पीने को ज़हर के समान बताया है। इससे पाचन शक्ति कमज़ोर होती है।

बता दें आयुर्वेद में ऐसी 103 बीमारियों बताई गई हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होती हैं। पानी पीने से पेट में गैस, एसिड बनना शुरू हो जाता है, जिससे शरीर में कई बीमारियां लग जाती हैं।

Jyoti

Advertising