सूर्यास्त के समय न करें इन चीज़ों का दान

Tuesday, Jun 18, 2019 - 01:53 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन दान किस समय करना चाहिए, इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आप किसी न किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। या फिर आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अगर आप अपने घर में बरकत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि किस-किस चीज़ का दान सूर्यास्त के समय नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार शाम के समय प्याज-लहसुन देने से बचें। क्योंकि इनका संबंध केतु ग्रह से माना गया है। केतु ग्रह को ऊपरी ताकतों का स्वामी माना गया है। साथ ही इन सबका संबंध जादू-टोना से भी है। इसलिए प्याज-लहसुन देना अच्छा शगुन नहीं माना गया है।

Slim रहने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय (VIDEO)

शाम के समय लोग घर का मुख्य द्वार खोलकर रखते हैं। दरअसल माना जाता है कि इस समय घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। ऐसे में धन किसी और को देना लक्ष्मी को विदा करना माना जाता है। इसलिए इस समय धन का दान न करें। 

लाल किताब के अनुसार जिनका गुरु बलवान और शुभ है उन्हें गुरुवार के दिन किसी को भी हल्दी नहीं देना चाहिए, खासतौर पर शाम के समय। इस दिन हल्दी देने से गुरु कमजोर होता है, साथ ही धन और वैभव में कमी आती है।

बार-बार लगती है चोट तो बस कर लें ये उपाय (VIDEO)

पुराणों के अनुसार दूध का संबंध लक्ष्मी और विष्णु से माना जाता रहा है। यही कारण है कि सांयकाल में इसे किसी को देना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे बरकत चली जाती है। 

ज्‍योतिष के अनुसार माना जाता है कि दही का संबंध शुक्र से माना गया है। वहीं शुक्र को सुख और वैभव का कारक माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के समय इसे किसी को इसे देने से सुख और वैभव में कमी आ जाती है।

Lata

Advertising