इन तीन कामों का करना पड़ सकता है भारी

Thursday, Jan 17, 2019 - 02:46 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
शुक्राचार्य एक महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक अच्छे नीतिकार भी थे। दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्राचार्य अपने समय के समस्त धर्म ग्रंथों के ज्ञाता थे। उनके द्वारा कही गई बातें शुक्र नीति में दर्ज हैं। शुक्राचार्य की नीतियां आज के समय में भी बहुत महत्व रखती हैं। इनकी नीति के अनुसार 3 ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करना तो दूर जिनके बारे में सोचना भी गलत माना गया है। 

बुरा व्यवहार 
हमारे धर्म ग्रंथों में सबके साथ समान और प्रेम का व्यवहार करने की बातें कही गई हैं। जो व्यक्ति सबके साथ समानता का भाव रखता हो वे हमेशा खुश रहता है और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। दूसरों के साथ बूरा बर्ताव रखने वालों के साथ हमेशा बूरा ही होता है। इसलिए ऐसे काम कभी नहीं करने चाहिए जिसका परिणाम आपको कभी न कभी भुगतना पड़े।   

धन को नुकसान
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों की तरक्की को देखकर अपने मन में जलन की भावना को पैदा कर लेते हैं और बाद में उनको नुकसान भी पहुंचाते हैं। क्योंकि उनके लिए उस वक्त कुछ भी गलत नहीं होता। लेकिन उन्हें आने वाले समय में बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी भावनाओं से दूर ही रहना चाहिए।

हिंसा का भाव रखना
हिंसा करना सभी धर्मों में ही गलत माना जाता है और ऐसा कर्म करने वाले को जीवन में कभी भी सुख या उन्नति नहीं मिल सकती। जो लोग बहुत गुस्से वाले होते हैं वे लोग किसी को भी नुकसान पहुंचाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। इसलिए बेहतर है कि ऐसा कुछ करना तो दूर इसके बारे में सोचना भी ठीक नहीं होगा।
कौन है GOLDEN BABA, क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?(video)
 

Lata

Advertising