Neem Karoli Baba: सुबह की शुरुआत बाबा नीम करोली के इन दो नियमों से करें, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

punjabkesari.in Saturday, Jul 12, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Neem Karoli Baba: बाबा नीम करोली महाराज एक महान संत और सिद्ध महापुरुष थे, जिन्हें भगवान हनुमान का अवतार भी माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भक्ति, सेवा और साधना के मार्ग को सरल और सुलभ बनाकर जनमानस को आत्मिक उन्नति का रास्ता दिखाया। बाबा नीम करोली हमेशा साधारण लेकिन प्रभावशाली उपायों की बात करते थे, जिनका पालन करने से व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। उनके अनुसार सुबह उठते ही कुछ विशेष कार्य करने से न केवल मानसिक और आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन की परेशानियां, दुख और दरिद्रता भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। आज हम बात करेंगे उन दो विशेष कार्यों की, जिन्हें बाबा नीम करोली सुबह करने की सलाह देते थे।

PunjabKesari Neem Karoli Baba

पहला कार्य- प्रभात वंदना और ईश्वर का स्मरण
बाबा नीम करोली के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान का नाम लेना चाहिए। यह नाम कोई भी हो सकता है राम, कृष्ण, हनुमान, शिव या आपके ईष्ट देव। बाबा स्वयं भगवान राम और हनुमान जी के परम भक्त थे और उन्होंने जीवन भर राम-नाम का जाप ही सबसे बड़ी साधना माना। सुबह-सुबह जब हमारी चेतना सबसे शुद्ध होती है, उस समय ईश्वर का नाम लेने से हमारे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का गहरा साधन है। मनोविज्ञान भी कहता है कि दिन की शुरुआत जिस भावना से होती है, वही पूरे दिन को प्रभावित करती है। इसलिए यदि आप सुबह सबसे पहले भगवान का नाम लेते हैं, तो आपके भीतर विश्वास, धैर्य, और आत्मबल जाग्रत होता है।

PunjabKesari Neem Karoli Baba

दूसरा कार्य- दान या सेवा का संकल्प
बाबा नीम करोली हमेशा सेवा और दान को सबसे ऊंचा धर्म मानते थे। उनका कहना था कि यदि आप हर सुबह यह संकल्प लें कि आज किसी की मदद करेंगे  चाहे वह एक भूखे को रोटी देना हो, किसी दुखी को दिलासा देना हो, या किसी गरीब को वस्त्र देना तो आपकी आत्मा का बोझ हल्का होता जाएगा और दरिद्रता अपने आप दूर हो जाएगी।

PunjabKesari Neem Karoli Baba


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News