Navratri Special: इन मूलांक की लड़कियों में बसती हैं मां दुर्गा की शक्ति, मिलती है जीवन में खुशहाली

punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 04:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Navratri Special: नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और ऊर्जा का महापर्व है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकाला जाता हैऔर कुछ मूलांक की लड़कियों में मां दुर्गा की विशेष शक्ति और गुण समाहित होते हैं। माना जाता है कि इन मूलांक वाली महिलाओं पर देवी का विशेष आशीर्वाद होता है, जिससे वे जीवन में साहस, नेतृत्व क्षमता और खुशहाली प्राप्त करती हैं। आइए, जानते हैं उन मूलांकों के बारे में जिनमें मां दुर्गा की शक्ति बसती है:

मूलांक 1
मूलांक 1 उन लड़कियों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ हो।  इसका स्वामी ग्रह सूर्य है, जो शक्ति, सम्मान और नेतृत्व का प्रतीक है।  इन पर मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की विशेष कृपा होती है, जो शक्ति और नई शुरुआत का प्रतीक हैं। ये आत्मविश्वास से भरी होती हैं और जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। ये अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं। ये हर परिस्थिति में स्थिरता बनाए रखती हैं और अपने फैसलों पर अडिग रहती हैं।

PunjabKesari  Navratri Special

मूलांक 3
मूलांक 3 उन लड़कियों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ हो।
इसका स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो ज्ञान, धर्म और विवेक का प्रतीक है। इन पर मां चंद्रघंटा की कृपा रहती है, जो शक्ति और शांति का सही संतुलन स्थापित करती हैं।  ये अत्यधिक बुद्धिमान और विवेकशील होती हैं। ज्ञान प्राप्त करना और दूसरों को मार्गदर्शन देना इनका स्वभाव होता है।

मूलांक 6
मूलांक 6 उन लड़कियों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ हो। इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जो सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक है।  इन पर मां कात्यायनी की कृपा रहती है, जिन्हें प्रेम और साहस की देवी माना जाता है। वे नकारात्मकता को नष्ट करने वाली योद्धा देवी भी हैं।  ये आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ये अपने परिवार और रिश्तों के प्रति बहुत समर्पित होती हैं और प्रेम संबंधों में विशेष सफलता पाती हैं।

PunjabKesari  Navratri Special

मूलांक 9
मूलांक 9 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ हो। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है जिसे साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक माना जाता है। इन पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की विशेष कृपा होती है, जो हर मनोकामना को पूर्ण करने की क्षमता रखती हैं। 9 मूलांक की लड़कियां निडर, साहसी और अत्यंत कर्मठ होती हैं। ये हर चुनौती का सामना एक योद्धा की तरह करती हैं। इनमें जबरदस्त नेतृत्व क्षमता होती है और ये अपने दम पर जीवन में उच्च मुकाम हासिल करती हैं।
PunjabKesari  Navratri Special


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News